Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

पी.एस.पी.सी.एल. का जे.ई. 8,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो टॉलरैंस की नीति के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा रिश्वतख़ोरी के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत बुधवार को सब डिविजऩ भाईरूपा, जि़ला बठिंडा के पी.एस.पी.सी.एल. के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) पुनीत को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजि़म को गाँव दुल्लेवाला, जि़ला बठिंडा के निवासी गुरतेज सिंह द्वारा शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह ने विजीलैंस से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त बिजली कर्मचारी ने उसके खेत की मोटर के बिजली कनैक्शन के लिए नया ट्रांसफॉर्मर जारी करवाने के बदले 12,000 रुपए रिश्वत की माँग की है और यह जे.ई. पहल ही उसके पास से 4,000 रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और बाकी रहती रिश्वत की रकम लेने के लिए बार-बार माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के बठिंडा यूनिट ने जाल बिछाया और उक्त मुलजि़म को शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 8,000 रुपए की रिश्वत की रकम हासिल करते हुए दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में उक्त मुलजि़म के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

0 Comments