Sunday, 13 September 2026
Breaking News
चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

एचडब्ल्यूसी-37 में 10 दिनी पंचकर्म और शिरोधारा शिविर 28 से

Read in:Hindi

अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव एवं आयुष निदेशक अखिल कुमार करेंगे शुभारम्भ

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : सेक्टर-37 स्थित आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 10 दिनी पंचकर्म एवं शिरोधारा शिविर का आयोजन 28 मार्च से 6 अप्रैल तक किया जा रहा है। सुबह 11 बजे चण्डीगढ़ प्रशासन के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव एवं आयुष निदेशक अखिल कुमार (दानिक्स) इस शिविर का शुभारम्भ करेंगे। रोजाना सुबह नौ बजे से सांय पांच बजे तक चलने वाला यह शिविर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-37 के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला व एचएमओ डॉ. पंकज कौल की देखरेख में लगाया जा रहा है।

डॉ. राजीव कपिला ने बताया कि यहाँ पंचकर्म एवं शिरोधारा की अलावा अभ्यंगा, पोटली मसाज, ग्रीवा वटी आदि चिकित्सा पहले से ही की जा रही है जिसमें रोजना 10-15 मरीज लाभ उठा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग आईएएस जब यहां पंचकर्म सेंटर का शुभारम्भ करने आये थे तो उन्होंने ही इस तरह के शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया था।

उन्होंने बताया कि इसका लाभ उठाने के लिए लोग पंजीकरण करवा सकते हैं। मामूली शुल्क पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए अग्रिम स्लॉट बुक किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 978035 7701 पर संपर्क किया जा सकता है।