Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से
चर्चा Trending

मेरी आस बाला जी, विश्वास बाला जी…

Read in:Hindi

श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा खाटू श्यामजी का कीर्तन किया

चंडीगढ़ : श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा स्मॉल फ्लैट धनास में बालाजी खाटू श्याम जी का कीर्तन स्थानीय निवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बालाजी, खाटू श्याम जी की अखण्ड ज्योति का विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अखण्ड ज्योति जागृत की गई व सभी भक्तों ने माथा टेका और दर्शन किए कीर्तन का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।

इस अवसर पर भजन गायक कृष्ण भट्टी ने जब भगत नही होंगे भगवान कहां होंगे, मेरी आस बाला जी, विश्वास बाला जी, हे राम भगत बजरंगी जी तुम्हे राम प्यारे हैं हम धूल तुम्हारे चरणों की हम भगत तुम्हारे हैं आदि भजनों से कीर्तन के वातावरण को आनंदमय बनाया। इसके साथ ही रितिका बंसल, पूनम राणा, हैप्पी, तनिश जिंदल, पुलकित, राकेश कुमार, खुशी सांवरिया ने भी भजन गायन किया।

मण्डल प्रधान चुन्नीलाल ने बताया कि मण्डल हर सप्ताह निशुल्क और निष्काम भाव से कीर्तन करता है। इस कार्यक्रम में संस्था के महासचिव सिकंदर, कोषाध्यक्ष रविंद्र जिंदल, उपप्रधान ललित शर्मा, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सनी बैरवा, सचिव नीरज, सुरेश कुमार, संजीव, धीरज गुप्ता, दीपक जयसवाल, देवेंद्र उपस्थित रहे। कीर्तन उपरांत भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

0 Comments