ENGLISH HINDI Wednesday, February 04, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा
धर्म

अक्षरधाम सनातनम गीत से भाव विभोर हो रहे हैं हजारों दर्शक

October 13, 2023 12:53 PM

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
रोबिनसविले न्यू जर्सी अमेरिका में उदघाटित दुनियां के तीसरे अक्षरधाम में प्रवेश करने वाले दर्शकों को अक्षरधाम सनातनम गीत भाव विभोर कर देता है। उदघाटन अवसर पर मौजूद हजारों भारतीय व विदेशी नागरिकों ने इसे श्रवण करके स्वयं को आनंदित अनुभव किया।
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक मुखिया महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद, ईश्वरचरण स्वामी की प्रेरणा से हिंदी व संस्कृत भाषा के विद्वान एवम योगाचार्य अक्षरजीवन स्वामी रचित इस गीत को पराग शास्त्री ने संगीतबद्ध किया है। अक्षरजीवन स्वामी सैंकडों गीतों के कारण अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।
संस्कृत भाषा में रचित गीत का भावार्थ यह है कि स्वामीनारायण अक्षरधाम सुन्दर एवं शुभ है। यह एक कलात्मक कृति है जो दिल को छू जाती है। समर्पित स्वयंसेवकों की सेवा से निर्मित यह परिसर सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। स्वामीनारायण अक्षरधाम भगवान का दिव्य निवास है।
अक्षरजीवन स्वामी का कहना है कि प्रमुख स्वामी महाराज से प्रेरित और महंत स्वामी महाराज के मार्ग दर्शन में निर्मित यह अति सुंदर भवन है जो शांति, खुशी और शक्ति प्रदान करता है।
गीत के माध्यम से संदेश दिया गया है कि अक्षरधाम शाश्वत है। यह जटिल नक्काशी और मूर्तियों से सुसज्जित है और सुनहरे कलशों और ध्वजदंडों से अलंकृत जिसमें सभी देवी-देवता और मुक्त आत्माएँ निवास करती हैं।
स्वामीनारायण अक्षरधाम भगवान का दिव्य निवास है। यह माया से परे परम स्थान है। यहां प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, समुदाय और देश सभी दिल से जुड़ सकते हैं। जहां पृथ्वी एक घोंसला बन जाती है और विश्व एक परिवार, यह सनातन हिंदू धर्म का रक्षक और पोषक है और दर्शको को इंसानियत सिखाता है। यह आत्माओं को भवसागर से पार लगाने में मदद करता है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
महाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रि खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेला 8 दिन तक, तीन दिन घटाया श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 45 का 22वाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न मोहाली में श्री हिंदू तख्त की भव्य बैठक, देश-विदेश में संगठन की मजबूत होती पकड़ खरड़ में श्रद्धा-विश्वास से किया तुलसी पूजन गौड़ीय मठ और इस्कॉन के संस्थापक सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद जी की 89वी पुण्यतिथि मनाई श्री संतोषी माता मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री अन्नपूर्णा माता जयंती श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई श्रीराम कथा में केवट प्रसंग व भरत मिलाप के मार्मिक वर्णन से नम हुई आंखें श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल