ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
चंडीगढ़

नेचुरोपैथी और आयुर्वेद एक ही बात है : डॉ. राजीव कपिला

Dharam Loona | November 18, 2023 06:58 PM
Dharam Loona

नेचुरोपैथी से शरीर मन और आत्मा का इलाज होता है : डॉ. एमपी डोगरा, प्रकृति के साथ मिलकर चलेंगे तो हम अच्छा जीवन जी सकते हैं : प्रो. विनोद कुमार चौधरी

  
फेस2न्यूज/
चण्डीगढ़/मोहाली :

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का कार्यक्रम खालसा कॉलेज, मोहाली के सभागार में आयोजित किया गया। खालसा कॉलेज मोहाली की प्रिंसिपल डॉक्टर हरीश कुमारी, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी, चण्डीगढ़ से सीनियर आयुर्वैदिक फिजिशियन डॉ. राजीव कपिला और योगाचार्य विनोद भारद्वाज ने सबसे पहले योगासन, मुद्रा, प्राणायाम कराए और योग के बारे में आए सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना सुखीजा ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर चौधरी ने पर्यावरण के ऊपर बात की और बताया कि आज के समय में पेस्टिसाइड्स से भोजन का स्तर खराब हो गया और उससे हमारे शरीर पर वित्त विभाग में विपरीत असर हो रहा है। उसके लिए हमें जागृत होना पड़ेगा। प्रकृति के साथ मिलकर चलेंगे तो हम अच्छा जीवन जी सकते हैं। इसके उपरांत डॉ. राजीव कपिला ने कहा कि नेचुरोपैथी और आयुर्वेद एक ही बात है।

हमारा खाना पंचमहाभूत से युक्त होना चाहिए और वह खाना हमें खेतों से प्राप्त होता है। आज के चलन में हम फैक्ट्री से बना खाना खा रहे हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ही अच्छा नहीं है। इस कार्यक्रम में नीतू शर्मा ने शंख बजा कर प्रोग्राम का आगाज किया और स्वागत गीत किया। बच्चों ने एक रंगारंग कार्यक्रम पेश करके बताया कि आज के समय में पानी कितना जरूरी है। उसको बचाएँ तो ही आगे जी सकेंगे।

  

डॉ. हरीश कुमारी ने कहा पहले के लोग कैसे प्रकृति के साथ जीते थे और स्वस्थ रहते थे। आरोग्य विद्या नेचुरोपैथी के अध्यक्ष डॉ. एमपी डोगरा हैं। उन्होंने आज के नेचुरोपैथी दिवस का जो थीम है नेचुरोपैथी फॉर होलिस्टिक हेल्थ पर बात की और कहा कि नेचुरोपैथी शरीर का ध्यान रखती है व इसमें शरीर मन और आत्मा का इलाज होता है। उसके लिए जो हमारे साधन है, वह पंचमहाभूत ही हैं।

हमारा खाना पंचमहाभूत से युक्त होना चाहिए और वह खाना हमें खेतों से प्राप्त होता है। आज के चलन में हम फैक्ट्री से बना खाना खा रहे हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ही अच्छा नहीं है। इस कार्यक्रम में नीतू शर्मा ने शंख बजा कर प्रोग्राम का आगाज किया और स्वागत गीत किया। बच्चों ने एक रंगारंग कार्यक्रम पेश करके बताया कि आज के समय में पानी कितना जरूरी है। उसको बचाएँ तो ही आगे जी सकेंगे।

सेमिनार में आये लोग समाज सेवी सर्वश्री राकेश शर्मा, रविन्द्र  कुमार पोपली,  विक्रम देव सिंह, प्रवीण कुमार, देविन्दर मिश्रा, मनविंदर सिंह, अंजना सोनी, राकेश सुखीजा, नीतू शर्मा, गुरमीत कौर, रीना, नरेश शर्मा, रमेश शर्मा, निधि मित्तल, मिनी पुरी, पूजा यादव, सरबजीत, तजिंदर कौर, करम सिंह, आनन्द राव, अम्बिका डोगरा, श्रव्या डोगरा, संस्थान की चेयरपर्सन प्रिया डोगरा इत्यादि लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी योगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर एसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथ कृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त पहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली मानवता पर मंडरा रहा है विनाश का संकट : पं. काशीनाथ मिश्र गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया राकेश शर्मा भाजपा के शहीद भगत सिंह जिले के सचिव नियुक्त गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वित्तीय साक्षरता क्लब ने फिनक्विज 2025 का किया आयोजन ड्रग जागरूकता पर विशेषज्ञ सत्र और वाडा क्लब विदाई समारोह सम्पन्न