Monday, 19 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चर्चा Trending

राम जी के रंग में रंगा स्मार्ट एयर प्यूरिफिकेशन टॉवर भी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

ट्रांसपोर्ट चौक, से. 26 पर स्थापित स्मार्ट एयर प्यूरिफिकेशन टॉवर भी आज राम जी के रंग में रंगा नज़र आया। नमो नमो संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, सप्तसिंधु डॉ. बीआर अंबेडकर स्टडी सर्कल, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष देवेंदर सिंह, पार्षद धरमिंदर सैनी व चण्डीगढ़ भाजपा के सचिव संजीव राणा, मृत्युंजय एवं अन्यों ने जय श्री राम व भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

यहां उनका स्वागत टॉवर की निर्मात्री कम्पनी पॉयस एयर प्रा. लि. के अधिकारी व टीम पॉयस के कोर ग्रुप के सदस्य वरिंदर भटारा ने किया।

उन्होंने टॉवर की कार्यप्रणाली व क्षमता के बारे में बताया कि ये एयर प्यूरीफायर लगभग 24 मीटर ऊंचा टाॅवरनुमा ढांचा है जो आसपास के वातावरण से 3.88 करोड़ क्यूबिक फीट हवा साफ़ कर रहा है। उनके मुताबिक ये स्मार्ट टॉवर चौक आसपास के वातावरण से प्रदूषित वायु को इनटेक करके स्वच्छ वायु बाहर वायुमंडल में छोड़ रहा है।

इस पर बाकायदा डिस्प्ले भी हो रहा है कि ये स्मार्ट टाॅवर जो हवा अंदर खींच रहा है उसमें प्रदूषण की कितनी मात्रा है व जो हवा बाहर आ रही है वो कितनी शुद्ध है। ये न केवल प्रदूषण खत्म कर रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में तापमान भी कम कर रहा है। वरिंदर भटारा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है और इसमें वोकल फाॅर लोकल की अवधारणा का पालन करते हुए स्टार्ट-अप इंडिया के तहत पंजीकृत भी कराया गया है।

0 Comments