Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चर्चा Trending

हनुमान जयंती को लेकर भगवान श्री हनुमान की भक्ति में डूबा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़

Read in:Hindi

चंडीगढ़: हनुमान जयंती को लेकर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ भगवान श्री हनुमान की भक्ति में डूबा रहा। मंगलवार को हनुमान जयंती को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चन की गई और श्री हनुमान के भक्तों ने जय श्री राम के जयकारों के बीच भगवान हनुमान चालीसा का जाप किया। यहां सेक्टर 45 के श्री सनातन धर्म मंदिर में सायं की आरती के बाद श्री हनुमान चालीसा का जाप किया गया।

मंदिर के पुजारी राम कृष्ण युनयाल ने बताया कि वैसे तो मंदिर में हर मंगलवार को सायं हनुमान चालीसा का पांच बार जाप किया जाता है, लेकिन आज भगवान श्री हनुमान जयंती को लेकर सात बार हनुमान चालीसा का जाप किया गया। इस मौके पर सैंकड़ों युवाओं सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्ति ने हनुमान चालीसा का जाप किया और एक दूसरे को भगवान श्री हनुमान जयंती की बधाई दी।