Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
पंजाब Trending

फिजियोथैरेपी एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श कैंप आयोजित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)जीरकपुर : वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर के उपलक्ष्य में,नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा सावित्री ग्रीन वैलफेयर असोसिएशन के साथ मिलकर फिजियोथैरेपी एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श कैंप जीरकपुर पंजाब में आयोजित करवाया गया।

“मिशन चिरंजीवी भारत “ के अंतर्गत आम जनमानस के लिए नि शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा एवं फिजीयोथेरेपी परामर्श कैंप आयोजित करवाया गया , जिसमें पीजीआई चंडीगढ के डाक्टरों द्वारा निशुल्क उपचार किया गया।

(SUBHEAD)कैंप का उद्घाटन श्री एमपी बहुगुणा,पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक( DIG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), व प्रधानमंत्री सुरक्षा , मुख्यातिथि , श्री यादवेन्द्र शर्मा पार्षद जीरकपुर, अति विशिष्ट अतिथि श्री राजपाल दहिया, अध्यक्ष, श्री संदीप महाजन, महासचिव,सावित्री ग्रीन वैलफेयर असोसिएशन आदि द्वारा किया गया व एनबीएफ एवं एसएपीटी को इस दैवीय कार्य के लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की।

इस मौके पर एनबीएफ एवं एसएपीटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , पीजीआई चंडीगढ के फिजीयोथेरेपीसट डा० अनिरुद्ध उनियाल द्वारा आमजनमानस का निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श किया गया और सभी आमजनमानस के लिए सदा निरोगी रहे यह वाहेगुरू से प्रार्थना की।

इस मोके पर सिमरन कौर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनबीएफ , डा० आकाश, शोभित, ऋषभ मिश्रा , सोशल मीडिया संयोजक , एनबीएफ चंडीगढ़ , अन्नसवर, नन्दिनी व अन्य कई गण्यमान्य की गरिमामय उपस्थिति रही।

0 Comments