Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
चंडीगढ़ Trending

आचार्यकुल चण्डीगढ़ ने सम्मान समारोह आयोजित किया

Read in:Hindi

हरलीन /चण्डीगढ़

आचार्यकुल चण्डीगढ़ ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य को चण्डीगढ़ प्रेस क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर एवं पत्रकारिता में उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए शिरोमणि पत्रकार सम्मान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में किया गया।

आचार्यकुल के अध्यक्ष केके शारदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज व अन्य सदस्यों ने उन्हें शाल, प्रशस्ति पत्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार प्रेम विज ने इस अवसर पर नलिन आचार्य का परिचय देते हुए हुए कहा कि इनकी कई पीढियाँ पत्रकारिता में सह‌योग दे रही हैं।

आचार्यकुल के अध्यक्ष केके शारदा ने इनके पिता संतोष आचार्य के साथ गुजारे अनुभवों को सांझा किया तथा कहा कि वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य की मृदुलता एवं सौम्यता उनके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाती है। इसके साथ-साथ वह हर सामाजिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं। यह इस संस्था का सौभाग्य है कि सब मिलकर उनकी उपलब्धियों से प्रभावित होकर उन्हें यह सम्मान भेंट किया किया है। । सचिव तजिंदर ठाकुर भी उपस्थित थे।

(SUBHEAD)आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजीव कपिला, प्रसिद्ध इतिहासकार एम एम जुनेजा एमएम जुनेजा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. वरिन्दर सिंह योगी, कांशी राम, वरिंदर कुमार, योगेश शर्मा, गुरदर्शन मावी, राकेश कुमार शर्मा ने विचार रखे। नलिन आचार्य ने अपनी पत्रकारिता की यात्रा की जानकारी दी। लेखिका डॉ. प्रज्ञा शारदा, चर्चित कवि डॉ.अनीश गर्ग, विमला गुगलानी, संगीता शर्मा कुंद्रा ने कविताओं के माध्यम से नलिन आचार्य के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन अन्नू रानी शर्मा ने किया। सुप्रसिद्ध भजन गायक सोमेश गुप्ता ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।

नलिन आचार्य ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी हर उपलब्धि के पीछे उनके मां-बाप का आशीर्वाद और आप जैसे साथियों की शुभकामनाओं का हाथ है। एक पत्रकार की कलम निस्वार्थ, निष्पक्ष एवं निर्भीकता से लिखे तभी स्वस्थ समाज का सृजन एवं विकास संभव है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मेरे पिताजी जो एक वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं, आज मैं उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर कलम से न्याय करने का प्रयास कर रहा हूं। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. अनीश गर्ग ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Comments