Sunday, 04 October 2026
Breaking News
रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
हिमाचल Trending

ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे ओक ओवर, सीएम के साथ मनाया जश्न

Read in:Hindi

भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को जनबल ने किया पराजितः सीएम

शिमला: राज्य की चार विधानसभा उपचुनाव सीटों पर जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ओक ओवर पहुँचे और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को उप चुनाव की जीत पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को सराहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं और भगवान के आशीर्वाद से कांग्रेस की विधानसभा में 4 सीटें बढ़ी हैं और कांग्रेस पार्टी की सीटें 34 से बढ़कर 38 हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों सीटें जीतेगी। अब कार्यकर्ताओं को कदम दर कदम बढ़ना है और भाजपा की चुनौती का डटकर मुक़ाबला करना है।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार दावा कर रही थी कि 4 जून को भाजपा की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनेगी, लेकिन जनता ने ख़रीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है और जनबल ने भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को फेल कर दिया। भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि अब वह हिमाचल प्रदेश में कैसे सरकार बनाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़ा गया। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है और कांग्रेस का मत प्रतिशत 2019 के मुक़ाबले इस बार 14 प्रतिशत बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2019 में 27.53 प्रतिशत पड़े थे जो इस बार बढ़कर 41.67 प्रतिशत हो गए हैं। जबकि भाजपा को 2019 में 69.71 प्रतिशत मत पड़े थे जो घटकर 56.44 रह गया है। प्रदेश की जनता ने राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल पर मुहर लगाई है और नीतियों को सराहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में रही कमियों पर चिंतन करेगी और आने वाले समय में सुधार लाया जाएगा।