Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
हरियाणा Trending

अंतरराष्ट्रीय एपीआर गवर्ननेंस वर्कशॉप में हरियाणा से तीन प्रतिभागियों ने राज्य का किया प्रतिनिधित्व

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  चण्डीगढ़ : भारत स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड एंड गर्ल्स स्काउट के सहयोग से एशिया पेसिफिक रीजनल गवर्नेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें 10 देशों से 26 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में भारत से 6 प्रतिभागी थे जिनमें से हरियाणा राज्य की तीन प्रतिभागियों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया।

हरियाणा से स्टेट कमिश्नर रूपम, ऑनरेरी कमिश्नर नीलम गिल व अनु सिंह ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। एशिया पेसिफिक रीजनल वर्कशॉप का आयोजन मिस चंपका व अन्य फैसिलिटेटर सदस्यों द्वारा शानदार तरीके से किया गया।

गवर्नेंस वर्कशॉप के प्रथम दिन शुभारंभ आयोजन पर दीपा मलिक को आमंत्रित किया गया था और वर्कशॉप के दौरान विभिन्न विषयों पर गवर्नेंस, एक्शन प्लान, सेफगार्डिंग, मेंबर ऑर्गेनाइजेशन, गुड गवर्नेंस आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और प्रतिभागी देशों के सदस्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

वर्कशॉप में आयोजित इंटरनेशनल नाइट में इंटरनेशनल कमिश्नर सुश्री रूपिंदर बरार, आईआरएस को आमंत्रित किया गया। वर्कशॉप के तीसरे दिन सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मुख्यालय और इंडिया गेट के साथ वॉर मेमोरियल पर भारत भ्रमण करवाया जहां सभी सदस्य रिट्रीट सेरेमनी के साक्षी बने। इंडियन नाइट पर धीरा खंडेलवाल आईएएस रिटायर्ड को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया तथा वर्कशॉप के अंतिम दिन समापन समारोह पर नेशनल चीफ कमिश्नर कम स्टेट चीफ कमिश्नर हरियाणा डॉक्टर केके खंडेलवाल आईएएस रिटायर्ड, डॉक्टर निरंजन आर्य, स्टेट चीफ कमिश्नर राजस्थान व नेशनल कमिश्नर स्काउट और यूथ अफेयर्स मिनिस्टर नीता को आमंत्रित किया गया जिन्होंने सभी देशों के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स व पटिका देकर सम्मानित किया।

0 Comments