Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चंडीगढ़ Trending

भारत विकास परिषद दक्षिण 4 शाखा ने किया खिलाड़ियों के साथ योग

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल परिसर सेक्टर 50 चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी के खिलाड़ियों और भारत विकास परिषद साउथ 4 के सदस्यों, ने एक साथ योग का आयोजन किया, जिसमें कुल 102 सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसार पर योग प्रशिक्षक श्रीमती सुरिंदर सैनी ने योग दिवस के दिन जो प्रोटोकॉल में आसन आते हैं उनका अभ्यास करवाया। श्रीमती हीरा नेगी (खेल प्रचारक एवं अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा चंडीगढ़ ) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में अतिथि श्री राजीवन बंसल (अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी) व चिराग अग्रवाल (खेल प्रचारक) ने भी योग में भाग लिया | इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती सरगुन अरोड़ा (अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन पदक विजेता व महिला प्रमुख ) ने कहा कि इस वर्ष हमने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय महिला सशक्तिकरण के लिए योग दिया गया है जो निस्संदेह आज के समय की मांग है!

शाखा सचिव रविन्द्र भारद्वाज ने जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया। शाखा अध्यक्ष अशोक चावला, सचिव रविंदर भरद्वाज, कोषाध्यक्ष अरुण भल्ला , श्री तरलोचन सिंह , श्री सिंगला जी ,श्री गल्होत्रा जी,श्री अमित शर्मा , श्री अनिल निझावन जी, श्रीमती कपूर जी, श्री एन के शाही जी, कोच श्री मनीष सैनी जी, श्री आकाश सेठी जी भी मौजूद रहे |

सरगुन अरोड़ा सम्मानित भारतीय जनता पार्टी मंडल नं.35 टीम ने अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी श्रीमती सरगुन अरोड़ा जी का और उनके कोच श्री आकाश सेठी जी का आज अंतर्राष्ट्रीय योग डे पर सम्मान किया गया।

श्रीमती सरगुन अरोड़ा ने वियतनाम में में आयोजित सीनियर एशियाई गेम्स में तीन मैडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया था।

0 Comments