Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
चंडीगढ़ Trending

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने गोपाल मूर्ति फाउंडेशन और विश्वास फाउंडेशन के साथ मिलकर पौधे लगाए

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)पंचकूला: बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा शनिवार को गोपाल मूर्ति फाउंडेशन और विश्वास फाउंडेशन के साथ मिलकर सरकारी हाई स्कूल सेक्टर 17 पंचकूला और आशियाना स्कूल सेक्टर 20, पंचकूला में पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने पर्यावरण के लिए जागरूक और इस भले काम में उनका साथ देने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने गोपाल मूर्ति फाउंडेशन और विश्वास फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हर समय उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमने 11 किसम के औषधीय पौधे लगाए है, जिसमें बेल, आम, आंवला, इमली, जामुन, सहजन, चमेली, गुलमोहर, बेर व जंगली नीम शामिल है।

इस मोके गोपाल मूर्ति फाउंडेशन की डायरेक्टर सारिका तिवारी ने कहा कि उनका मकसद हरियाली के प्रति समाज में जागरुकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन में योगदान देना है।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के मार्गदर्शन में संस्था की सभी अनुयायीओं ने संयुक्त रूप से मिलकर पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर अध्यापकों और बच्चों को पौधे गिफ्ट किए गए, ताकि हमारा पर्यावरण ठीक हो सके। इस अवसर पर सरकारी संस्कृति प्राइमरी स्कूल सेक्टर 17 के हेड मास्टर नरेंद्र वर्मा व रामफल शर्मा, सरकारी संस्कृति प्राइमरी स्कूल की प्रिंसीपल पिंकी, कोच रविंदर पाल शर्मा, गोपाल मूर्ति फाउंडेशन से पुरनूर सहित फेडरेशन के खिलाड़ी एकमवीर सिंह, आकाश राणा, जसविंदर कुमार, मनप्रीत सिंह सामरा, हैप्पी सिंह, अर्शदीप सिंह, जग राज सिंह, नवजोत सिंह, प्रदीप कुमार, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह और जसकरनदीप सिंह भी मौजूद रहे।

0 Comments