Sunday, 15 November 2026
Breaking News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट
चंडीगढ़ Trending

“वृक्ष सुरक्षित मानव रक्षित '

Read in:Hindi

 (MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

मौजूदा समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का हम सब सामना कर रहे हैं। इसके प्रभाव से अब कुछ भी अछूता नहीं रहा है। इसी को ध्यान में रखकर इनर व्हील क्लब चंडीगढ सिटी ब्यूटीफुल और एन ए सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में लीला आर्किड ग्रीन 115 मोहाली में 500 पौधे लगाए गए।

इस मौके पर एडवोकेट रुपिंदर पाल कौर और एडवोकेट तरणजोत कौर ने पौधों का प्रबंध करने में विशेष रूप से सहयोग दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा अनिता मिढा और संयुक्त सचिव कुलविंदर कौर भी इस मौके पर उपस्थित रहे। एन ए कल्चरल सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष निखार आनंद मिढा ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। वहां उपस्थित सभी लोगों को पौधे भी वितरित किए गए और साथ ही अनिता मिढा ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने साथ हमेशा सीड बाॅल्ज रखें जिन्हें उचित स्थान पर फेंकने पर वे स्वयं रोपित हो सकें।

0 Comments