Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन
हिमाचल Trending

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज / शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन-2024 को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस 11वीं हाफ मैराथन के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने नशे के खिलाफ जो उत्साह दिखाया है, वह सराहनीय है। नशे की बुराई के संदेश के साथ इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों ने भी भाग लिया, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास नशा मुक्त हिमाचल के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से नशे का खात्मा होगा और देवभूमि की गरिमा बनी रहेगी।  समाज के हर वर्ग को इस तरह के जागरूकता अभियानों में भाग लेना चाहिए, तभी हम समाज से नशे को समाप्त कर पाएंगे। उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने तथा नशे के खिलाफ हर अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें 11वीं हाफ मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

0 Comments