Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की
पंजाब Trending

बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर से काबू किए दो तस्कर, हथियार एवं ड्रग्स बरामद

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा/ फाजिल्का

52वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सतर्क सीमा प्रहरियों द्वारा सीमा चौकी जोधावाला के क्षेत्र से 2 भारतीय तस्करों को रविवार को 1 पिस्टल, 01 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन के अलावा सर्च करने पर 690 ग्राम हेरोइन भी बरामद कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सबंधित कम्पनी कमाण्डर अपनी टुकड़ी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की उपलब्धता वाले क्षेत्र को ग्रामीणों की मदद से घेरा डाल कर उन पर समर्पण के लिए दबाव डाला परंतु तस्करों ने सीमा प्रहरियों पर दो फायर किए, इस पर बीएसफ के जवानों ने भी जवाबी फायर किए और पीछा कर दोनों तस्करों को काबू कर लिया.

दोनो तस्करों की पहचान क्रमशः सुखदेव सिंह पुत्र मदन सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी नवबेराम तहसील- गुरुहरसहाय जिला-फिरोजपुर तथा कुलविंदर सिंह पुत्र सोमा सिंह, उम्र 18 वर्ष निवासी हजारा राम तहसील-जलालाबाद जिला-फजिल्का के रूप में की गई. अभी जांच जारी है।

0 Comments