Friday, 09 October 2026
Breaking News
पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल
हिमाचल Trending

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के सफल आयोजन के लिए एंबेसडर्ज मीट का आयोजन

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज/नई दिल्ली 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित राजदूतों की बैठक की अध्यक्षता की।

(MOREPIC1)  बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में 21 देश भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 18 अक्तूबर, 2024 को कुल्लू में विभिन्न देशों के राजदूत, एक्सीलेंसी और मिशन प्रमुखों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता करेंगे।  इससे व्यापार और कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने मदद मिलेगी। 

(SUBHEAD) अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव में इन देशों के कारीगर स्टॉल लगाएंगे और सांस्कृतिक दल लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने विभिन्न दूतावासों के राजनयिकों और प्रतिनिधियों को आयोजन की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने दशहरा में भाग लेने के लिए दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और यात्रा संबंधी सहायता के बारे में भी बताया। प्रधान आवासीय आयुक्त एस के सिंगला ने आयोजन के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक सबंध परिषद के डीडीजी अमित माथुर ने भी बहुमूल्य जानकारी दी। दूतावासों के प्रतिनिधियों ने पिछले वर्षों में हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में वन संरक्षक नीरज चड्ढा, राजनयिक और विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

0 Comments