Friday, 20 November 2026
Breaking News
प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली
पंजाब Trending

..जाको रखे साईंयां मार सके न कोई. डेराबस्सी फ्लाईओवर पर आग लगने से धू..धू कर जली कार में सवार थे तीन छोटे स्कूली बच्चे

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

यहां डेराबस्सी फ्लाईओवर पर शुक्रवार अचानक आग लगने से एक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. गाड़ी के ड्राइवर संजीव ने बताया कि वह अंबाला से चंडीगढ़ सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 बी बच्चों को ले जाता है  और भांखरपुर के पास काफी ट्रैफिक होने के कारण गाड़ी काफी गर्म हो गई और जब फ्लाईओवर स्थित डीएवी स्कूल के पास था तो गाड़ी से धुंआ निकलने लगा.

गाड़ी में तीन छोटे स्कूली बच्चे आरिश, गुनवीर, आर्य बैठे थे, कार चालक ने तुरंत बच्चों को उनके स्कूल बैग सहित गाड़ी से बाहर निकाला और दूर खड़ा हो गया ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। कार चालक ने बताया कि आग इतनी तेजी से लगी कि गाड़ी एक मिनट में जल कर भस्म हो गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने में कार चालक की मदद की, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी. मौजूद लोगों का कहना था कि कार में आग लगी होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था. आग इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

0 Comments