ENGLISH HINDI Tuesday, September 02, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सदाबहार गायक किशोर कुमार को 96वीं जयंती पर किया याद चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में आशियाना स्नेहालय की लड़कियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतेभारतीय जीवन बीमा निगम ने पंचकूला में 69वीं वर्षगांठ मनाईराधा रानी भगवान श्री कृष्ण जी की शक्ति का स्वरूप हैं : स्वामी बामन जी महाराजशामिया ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल कियामुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, चंबा में 394 पेयजल योजनाएं बहाल, 100 करोड़ का नुकसानपहली बार आयोजित शम्मी कपूर स्पेशल कराओके सिंगिंग इवेंट में याहू स्टार के गीत गाएलगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के 184 मामले : एक सप्ताह में 5 .49 लाख जुर्माना

December 09, 2024 09:30 PM

फेस2न्यूज /शिमला

निदेशक उद्योग, डॉ. युनुस ने यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान आरम्भ किया गया है। विगत एक सप्ताह के दौरान विशेष अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों के आधार पर राज्य में अवैध खनन के 184 मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर 5 लाख 49 हजार 400 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

निदेशक उद्योग ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना या जानकारी को वे विभाग से अवश्य साझा करें। उन्होंने लोगों से इस संबंध में जानकारी व्हाट्सएप नम्बर 08988500249, दूरभाष नम्बर 0177-2990575 और ई-मेल geologicalwing@gmail.com पर प्रदान करने का आग्रह किया।

खनिज और खनन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनका दोहन करते समय पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक खनन से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन नितांत अनिवार्य है। अवैध खनन को रोकना और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा साझा की जा रही सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अवैध खनन से संबंधित सूचनाओं को विभाग से साझा करने से पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

खनिज और खनन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनका दोहन करते समय पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक खनन से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन नितांत अनिवार्य है। अवैध खनन को रोकना और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, चंबा में 394 पेयजल योजनाएं बहाल, 100 करोड़ का नुकसान लगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला बादल फटने से काशंग नैहर ध्वस्त, थम गई पांच गांव की सिंचाई व्यवस्था आपदा राहत के लिए 100 करोड़, आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के पौधे भेंट किए पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कोटखाई से बीसीएस स्कूल के तीन लापता छात्र सुरक्षित बरामद: शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए उदार केंद्रीय सहायता का किया आग्रह, मिला आश्वासन एम.के. भाटिया ने की 'शेरे पंजाब दे शेर' टीम के मालिक पुनीत सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री शिप्की-ला गांव से करेंगे ‘सीमा पर्यटन’ की शुरूआत