Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
हिमाचल Trending

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया

Read in:Hindi

हमीरपुर जिला में *चार* दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला आज हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा स्थित , रली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली-मनोहर मंदिर तक सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। इनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिम ईरा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
इससे पहले, सुजानपुर आगमन पर हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, साथ ही इससे आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है।
इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

0 Comments