Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
चंडीगढ़ Trending

भाटिया की कंपनी मिट्स जहां हर छोटे-बड़े का जन्म दिन मनाया जाता है एक समान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3) फेस2न्यूज /पंचकुला

जाने माने समाजसेवी और उद्यमी एम. के. भाटिया की कंपनी मिट्स में हर छोटे बड़े कर्मचारी का जन्म दिन एक समान मनाया जाता है। कल ही इन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड श्री संजय कुमार  का जन्मदिन न केवल खुद मनाया, बल्कि उन्हें अपने सामने केक काटने का मौका भी दिया।

इस मौके पर एम. के. भाटिया ने न केवल उन्हें शुभकामनाएं दीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। कोई भी काम छोटा नहीं होता और हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि यदि समाज में हर व्यक्ति इस सोच को अपनाए तो सभी का आत्मसम्मान सुरक्षित रह सकता है और एक सकारात्मक और समाज की सृजना हो सकती है।

(SUBHEAD)इस प्रेरणादायक कदम ने यह साबित कर दिया कि एम. के. भाटिया न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि हर व्यक्ति के मान-सम्मान की कद्र करना और उनकी मेहनत को सराहना उनकी सोच और व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा है। उनका यह प्रयास समाज को यह सीख देता है कि छोटे से छोटे काम और व्यक्ति की भी बड़ी अहमियत होती है।

आप भी इस प्रेरणा से सीखें और अपने जीवन में दूसरों का सम्मान करने की आदत डालें। यही छोटे-छोटे कदम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

स्टाफ को कारें प्रदान करने से चर्चा में आए भाटिया अब  बड़े पर्दे के सिने निर्माण की ओर अग्रसर हैं।

0 Comments