Tuesday, 01 September 2026
Breaking News
‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ?
हरियाणा Trending

विश्व मलेरिया दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

Read in:Hindi

(MOREPIC1)सुरेन्द्र चौहान /पंचकुला 

पुराना पंचकूला के इंचार्ज डॉक्टर लक्ष्मी की अध्यक्षता व कृष्ण कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुराना पंचकूला के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकेतड़ी में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. जिसमे डॉ लक्ष्मी ने मलेरिया के चिन्ह और लक्षण के बारे मे बताते हुए कहा,. मलेरिया मे पहले सर्दी लग कर बुखार आता है फिर पसीने के साथ बुखार उतरता है और मलेरिया मादा अनाफ्लिज मच्छर के काटने से होता है-

स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि घरों में जैसे कूलर,टंकी, होदी आदि को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें! घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दे, पानी से भरे गड्ढे में मिट्टी तेल डाल दे, हर रविवार को सूखा दिवस मनाए मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजु के कपड़े पहन कर रखें व जालीदार दरवाजो का प्रयोग करें.!

स्कूल के बच्चों ने मलेरिया के पोस्टर बनाये और नारे लगाते हुए रैली निकाली. सामुदायिक स्वास्थय अधिकारी कोमल ने बताया की हर वर्ष की भांति इस साल मलेरिया की थीम है:- malaria ends with us : Rienvest Reimagine, Reignite ” है .

मण्डल युवा भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने स्वास्थय विभाग का सहयोग करते हुए गाँव साकेतड़ी को मलेरिया मुक्त करने का आहावान् किया. इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती अंशु जैन ,स्कूल स्टाफ व सुनील मेहरा पॉपन सिंह नवीन शाही अजय अत्रि, स्वास्थय कार्यकर्ता मौजूद रहे.