ENGLISH HINDI Wednesday, February 25, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजनरोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारेंहिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलायासेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारीराज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कीक्या असम विधानसभा चुनाव पर जुबिन गर्ग का मुद्दा छाया रहेगा?
मनोरंजन

मेरे नैना सावन-भादों...बहुमुखी प्रतिभा के धनी हरफनमौला क्रिसमैटिक किशोर को किया याद

August 03, 2025 01:29 PM

दीपक सिंह /चंडीगढ़ 

सुर सरगम कला मंच, चण्डीगढ़ द्वारा  गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, सेक्टर 10 में महान अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं संगीतकार किशोर कुमार की जयंती पर आए तुम याद हमें (सीजन-6) का आयोजन किया गया जिसमें चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के वाइस-चेयरमैन विक्रांत सेठ मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध पत्रकार और कला समीक्षक एसडी शर्मा सम्मानित अतिथि रहे।

आयोजक संस्था के संचालक किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्या, नैन्सी, पल्लवी, राधिका, अनन्य, रियान, अंकुर, आर्यन, अनुराधा, सुचेता, सुप्रिया, अनामिका, सोनिया, विनय, मोना शर्मा, किशोर कुमार वशिष्ठ, डॉ भारत भूषण, डॉ अनिल शर्मा, डॉ जीऐ मावी, जेके बेदी, रिक्की सलारिया, कर्नल बीके शर्मा, डॉ शशिकांत, डॉ लवलीन कौर, डॉ संजित सोढ़ी, तरसेम, केवल सरीन, जयदीप सिंह, कुमार सामंत, नन्द किशोर, विनय, कुलदीप, विजय टिक्कू, राजेश, राजीव, हरजीत, सुरेंद्र, सुनील, रजनीश, बंटी, संजीव, राज कुमार और डॉ आरपी बंसल ने महान गायक द्वारा गाए गाने गाकर उन्हें याद किया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को को एक नया रूप देकर उसके आगे हुनरमंद बनाओ, आगे बढ़ाओ को आगे जोड़ कर लड़कियों को विशेष मौका दिया गया और पांच गायक बेटियों दिव्या, अनन्य, नैन्सी, पल्लवी और राधिका को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों से फिल्मों से सम्बंधित सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को ईनाम दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने बड़े ही मनोरंजक ढंग से किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन रहें न रहें हम , महका करेंगे.... स्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला ने किया ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती का आयोजन हुई शाम उनका ख्याल आ गया... एक शाम, धरम जी के नाम आयोजित अ-रिद्धम ऑफ डांस ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव लोगों के दिलों को छू लेने वाले मधुर पंजाबी गीत मां गल्लां करिए को मिला विरासत ए पंजाब 2026 का खिताब नेता, बाबा और बलात्कार रफी की वर्षगाँठ पर नाइट स्टार क्लब के भव्य संगीतमय कार्यक्रम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध यादगार संगीतमय शाम का आयोजन वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि