ENGLISH HINDI Saturday, November 08, 2025
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

बेटी के दाखिले के लिए विदेश गए मुख्यमंत्री पर असभ्य बयानबाजी विपक्ष के बौद्धिक एवं नैतिक पतन की चरम सीमा: नरेश चौहान

September 21, 2025 05:01 PM

अपनी हर जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभा रहे हैं मुख्यमंत्री

  फेस2न्यूज/शिमला

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आज यहां बताया कि प्रदेश भाजपा इस दयनीय स्थिति पर पहुंच चुकी है की उनके पास प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विरुद्ध कहने को कोई गम्भीर और जनस्वीकार्य मुद्दा नहीं बचा है।

नरेश चौहान ने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यमंत्री अपने समस्त दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपेक्षाओं से बढ़कर जनसेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त वह एक पिता भी हैं और अपने परिवार के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है जिसके निर्वहन हेतु वह अपनी बेटी का उच्च शिक्षा के लिए दाखिला करवाने के सिलसिले में परिवार सहित विदेश की निजी यात्रा पर हैं। ऐसे में एक पिता का धर्म निभाने के लिए मुख्यमंत्री पर गैरजिम्मेदराना टिप्पणी करना विपक्ष के बौद्धिक एवं नैतिक पतन की चरम सीमा का दुखद उदाहरण है।

विपक्ष आज मुद्दाहीन है और इसी बौखलाहट में वह मुख्यमंत्री के निजी और व्यक्तिगत जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आतुर दिखाई पड़ रहा है।  मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन केे दृढ़ संकल्प के साथ अढ़ाई वर्षों के अपने छोटे से कार्यकाल में सतत् विकास, आत्मनिर्भरता, संसाधन सृजन, पारदर्शिता, रोज़गार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में जो निर्णय और नीतियां अपनाई हैं वह न केवल हिमाचल और प्रदेशवासियों की प्रगति का नया अध्याय रच रही हैं बल्कि अन्य राज्यों के लिए पथप्रदर्शक बनी हैं।  

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया ने कहा कि सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने को जो संवैधानिक दायित्व भाजपा को मिला है वह उस भूमिका में पूर्ण रूप से विफल रही है। उसके उलट विपक्ष आज ट्रोल आर्मी बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाड़े पर ट्रोलर इकट्ठे कर मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर असभ्य टिप्पणी करना न तो राजनीतिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों को शोभा देता है और न ही सभ्य समाज में स्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पांच गुटों में बंट चुकी है और सभी गुट आपसी लड़ाई में इस कदर उलझे हैं कि उनका सम्पर्क आमजन से पूरी तरह टूट चुका है। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः मुख्यमंत्री हिमाचल ने आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को किया ऑनलाइन: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे, टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया हिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुर हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण