बॉलीवुड गायक बी प्राक ने विशाल कथा की तैयारियों का जायजा लिया
फेस2न्यूज / चण्डीगढ़ :
श्रीकृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में आगामी 27 सितंबर से शुरू होने वाली शहर की सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा का इंतजार चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इसे विशाल कथा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि कथा क्षेत्र में इन्द्रेश जी उपाध्याय महाराज को बड़ा कथावाचक माना जाता है।
आयोजन क्षेत्र में बॉलीवुड गायक बी प्राक को बड़ा आयोजक माना जाता है तथा कार्यक्रम और मंच संचालन के क्षेत्र में संदीप चुग भी बड़ा नाम गिना जाता है। इस दृष्टि से ये कथा शहर की सबसे बड़ी कथा मानी जा रही है। संदीप चुग ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला मैदान सेक्टर34 में होने वाली इस भव्यकथा की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं।
श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में कराई इस कथा को सुनने विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कथा स्थल पर बॉलीवुड गायक बी प्राक और संदीप चुग के नेतृत्व में 100 से अधिक सेवादारों की बैठक बुलाकर उनकी सेवाओं की समीक्षा की गई व जय घोष किया।
संदीप चुग ने बताया कि विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा। कार्यक्रमानुसार 03 अक्टूबर रोजाना दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक कथा होगी। कथा उपरांत प्रतिदिन उत्सव रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक मनाया जाएगा।