ENGLISH HINDI Tuesday, September 30, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
तीसरे दिन कथावाचक श्री इंद्रेश महाराज जी ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, इंद्रेश महाराज ने भगतों को कथा सुना मंत्रमुग्घ कियामिनर्वा अकादमी क्रिकेट क्लब ने भारतीय रेलवे को 24 रनों से हराकर 30वें अखिल भारतीय जे.पी. अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीताभगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा के लिए ममता डोगरा आमंत्रितअग्रसेन महाराज ने एक ईंट और एक रुपया का अभिनव विचार प्रस्तुत किया था : प्रेम जी गोयलविश्व प्रसिद्ध आरती .....ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पंडित श्रद्धा राम फिलौरी की 188वीं जयंतीऔर रावण सीता का हरण करके ले गया...हनुमान जी ने अपने दर्शन दे, सभी को खुश कर दिया वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब (चंडीगढ़ महानगर) ने मनाया हार्ट डे
धर्म

कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए

September 28, 2025 07:51 PM

सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर 20 से निकाली जाएगी प्रभात फेरी

फेस2न्यूज / चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है।

आज दूसरे दिन विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में कथा के माध्यम से मयूर लीला करके सभी भक्तों को बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए। इस मयूर लीला के दौरान आयोजक समिति के बहुत से सदस्यों ने मयूर रूप में नृत्य करते हुए आज वह नजारा प्रस्तुत किया, जो बरसाना की मोर कुटी पर देखने को मिलता है।

मोर कुटी के दृश्य, जिसमें ठाकुर जी किशोरी जी को मनाने के लिए मयूर का रूप धारण करके आए थे, आज वो कथा सुनाई और उसके दर्शन करवाए। इस मौके बहुत से भक्तों ने नाच गाकर आनंद लिया-

गायक बी प्राक ने बताया कि कल सुबह प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है। जो सुबह 5 बजे सेक्टर 20 चंडीगढ़ से चलकर पूरे शहर को कवर करेगी। इसमें हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए नशे से बचाने के लिए एक कार्यक्रम रखा है, जिसमें महाराज जी युवाओं को संदेश देंगे। उसके बाद शाम की कथा सबंधित मीटिंग भी वहीं होगी। उसके बाद कल रात को एक विशेष सभा चलेगी, जिसमें वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र जी विशेष संकीर्तन करके भगतों को भाव विभोर करेंगे।

उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, मान सरोवर, पालना मनोरथ, सांझी उत्सव, विजय दशमी, रास गरबा आदि उत्सव भी मनाए जा रहे है। यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से इस कथा आयोजन का परिवार सहित आनंद मानने की अपील की।

More Images
(MOREPIC1
 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
तीसरे दिन कथावाचक श्री इंद्रेश महाराज जी ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, इंद्रेश महाराज ने भगतों को कथा सुना मंत्रमुग्घ किया और रावण सीता का हरण करके ले गया... हनुमान जी ने अपने दर्शन दे, सभी को खुश कर दिया हमारे घर आई महामाई... हरियाणा में 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चंडीगढ़ वृंदावन में तब्दील हो गया और भगत प्रभु भगति में लीन होकर झूमने लगे...... जागृति रामलीला कमेटी में मुख्यत: सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया श्री रामलीला हमारे संस्कारों, आदर्शों और धर्म की अमूल्य धरोहर : जितेंद्र भाटिया आदर्श रामलीला का चौथा दिवस :. राजा जनक ने भारी मन से अपनी सुपुत्री सीता को विदा किया चण्डीगढ़ में होने वाली सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी