ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
खेल

महिला विश्वकप क्रिकेट : भारत ने खिताब और दक्षिण अफ्रीका ने दिल जीता

November 07, 2025 04:06 PM

मनमोहन सिंह

भारत की बेटियां आज विश्वविजेता हैं। कहें तो महिला क्रिकेट की बादशाहत और उसका ताज आज हमारी बेटियों के सर है। रिकॉर्ड की किताबों में यह हमेशा के लिए दर्ज हो गया। लेकिन खेलों की दुनियां में केवल दो और दो चार ही नहीं होते। खेलों के मुकाबलों में केवल जीत या हार ही नहीं होती। इनमें कुछ ऐसा भी होता है जो कभी किताबों तो दर्ज नहीं होता पर लोगों के दिलों में छा जाता है। वह है खेल भावना। वो भावना जो किसी खिलाड़ी या टीम की खेल के दौरान या खेल खत्म होने के बाद, मैदान में या मैदान के बाहर झलकती है।

कोई टीम अपनी जीत या हार को किस तरह से लेती है यही उसकी खेल भावना को दर्शाता है। खिलाड़ी की तहज़ीब इसी से पता चलती है। लेकिन इस भावना को वही व्यक्ति समझ सकता है जिसने कभी किसी भी खेल मैदान में पसीना बहाया हो,

एक तरफ खुशी के अश्क बह रहे थे दूसरी तरफ हार का दुख झलक रहा था। पर एक दूजे की बाहों में बाहें डाले खिलाड़ी जिस तरह चल रहे थे वह क्रिकेट की जीत थी, वह खेल भावना की जीत थी, और वह विश्वबन्धुत्व की जीत थी। मैच के बाद टूर्नामेंट की सबसे अधिक रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ड ने जिस खुले मन से भारत की टीम की तारीफ की, और माना कि भारत की टीम को भारत में हराना मुमकिन नहीं उसने सभी का दिल जीत लिया।

कोच की सख्ती सही हो। टीवी के आगे बैठ टीका टिप्पणी करने वाले इस भावना और खिलाड़ियों के आपसी व्यक्तिगत रिश्तों को नहीं समझ सकते। असल में पूरी दुनिया में खेलों और खिलाड़ियों की एक अलग दुनिया है। जो बाकी दुनियां से बिल्कुल अलग है। खेलों की दुनियां में प्रतिस्पर्धा होती है दुश्मनी नहीं। अपने प्रतिद्वंद्वी के खेल की तारीफ खिलाड़ी अक्सर करते हैं। एक दूसरे से सीखते और सिखाते हैं। वहां धर्म, रंग, भाषा, राज्य, ज़िला, गांव कोई मायने नहीं रखते।

भारत की विश्वकप में जीत के बाद जिस तरह दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों ने अपने आंसू पोंछ कर भारतीय खिलाड़ियों को गले लगाया, उन्हें मुबारकबाद दी वह दृश्य किसी रिकॉर्ड बुक में तो नहीं पर दर्शकों के दिलों में ज़रूर दर्ज हो गए। बहुत ही भावुक पल थे। सभी की आँखें नम थीं।

एक तरफ खुशी के अश्क बह रहे थे दूसरी तरफ हार का दुख झलक रहा था। पर एक दूजे की बाहों में बाहें डाले खिलाड़ी जिस तरह चल रहे थे वह क्रिकेट की जीत थी, वह खेल भावना की जीत थी, और वह विश्वबन्धुत्व की जीत थी। मैच के बाद टूर्नामेंट की सबसे अधिक रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ड ने जिस खुले मन से भारत की टीम की तारीफ की, और माना कि भारत की टीम को भारत में हराना मुमकिन नहीं उसने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि लौरा वॉल्वार्ड एक ऐसी बल्लेबाज है जिसने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में शतक बनाए। आज के समय में अगर उसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाए तो गलत न होगा।

कुछ भी हो इस विश्व कप ने महिला क्रिकेट को नए आयाम दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें भाग लेने वाली आठ टीमों में से चार तो एशिया से थी यूरोप से एक, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से दो और अफ्रीका से एक। पूरे एशिया में महिला क्रिकेट का भविष्य उज्वल है। जो भी हो दक्षिण अफ्रीका ने चाहे कप न जीता हो पर दिल ज़रूर जीत लिए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया