ENGLISH HINDI Thursday, March 12, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलिपहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दाआज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए

November 11, 2025 08:10 PM

  फेस2न्यूज/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं। पिछली अधिसूचना में केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान था। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है और इस पहल में आयुष विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की जलवायु और प्राकृतिक परिवेश स्वास्थ्य पर्यटन की अपार संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग को उच्च ओपीडी टर्नआउट वाले आयुष स्वास्थ्य संस्थानों का अध्ययन करने के निर्देश दिए ताकि इन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में रोगियों की संख्या अधिक है, उन्हें पर्याप्त स्टाफ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि लोगों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके। 

श्री सुक्खू ने विभाग को बेहतर ट्रैकिंग और सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए रोगी डेटा को हिम परिवार के आंकड़ों के साथ एकीकृत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नाहन में एक नए आयुष महाविद्यालय की स्थापना पर विचार कर रही है और पपरोला स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने सहित हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने विभाग को स्पीति घाटी जैसे उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हर्बल उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे इस क्षेत्र की अनूठी जैव विविधता का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य के बालिका आश्रमों और वृद्धाश्रमों में योग कक्षाएं शुरू की जाएं ताकि निवासियों को समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, सचिव ए. शायनामोल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक रोहित जम्वाल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं