फेस2न्यूज/ चंडीगढ़
वनवासी कल्याण आश्रम, चंडीगढ़ महानगर ने शनिवार भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
सेक्टर 26 में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत के उपाध्यक्ष जगदीश मनचंदा, ओ.पी. डाबला, महानगर अध्यक्ष संदीप कंसल, विभाग महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा, युवा आयाम प्रमुख आकश वालिया, सौरभ, विपिन शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ता रुचि कपूर, मंजु मीढा, डॉली सिंह, वाई के शर्मा, अरुणा शर्मा, अनीता बावा, किरण मलिक, माणिका गुप्ता, पूर्णिमा चोपड़ा ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की जीवनी और गीतों के माध्यम से सभी को उनके जीवन, संघर्ष और योगदान से अवगत करवाया गया।