ENGLISH HINDI Tuesday, January 27, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़ नगर निगम के गणतंत्र दिवस समारोह में नीतिश कुमार हुए सम्मानितमीठे पीले चावलों का लंगर लगाके बसंत पंचमी मनाईबसंत पंचमी पर वुमेन हेल्थ कैंप का आयोजनमुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनायाअरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेहिम एकता वेलफेयर महासंघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से मनोनीत : अशोक कुमार चौधरी को कार्यवाहक प्रधान का कार्यभारलोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजितकार्मल कान्वेंट स्कूल की क्रिकेटर अदिति श्योराण को जाट सभा ने खेल पुरस्कार से नवाजा
चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम के गणतंत्र दिवस समारोह में नीतिश कुमार हुए सम्मानित

January 27, 2026 04:52 PM

  फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतिश कुमार को सम्मानित किया गया। नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। यह सम्मान नीतिश कुमार को उनके द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे लेकिन निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर नीतिश कुमार पारंपरिक मैथिली परिधान—धोती, कुर्ता, गमछा एवं पाग—में उपस्थित हुए, जिससे वे समारोह में सभी के आकर्षण का केंद्र बने। अपने विशिष्ट परिधान के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी जन्मभूमि बिहार के मिथिला क्षेत्र में है और वे अपनी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मैथिल परिधान धारण कर पहुंचे हैं। उनका यह संदेश युवाओं के लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नीतिश कुमार ने कहा कि यह सम्मान वे अपने सभी शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और सहयोगियों को समर्पित करते हैं, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से वे समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए छोटे प्रयास भी यदि ईमानदारी से किए जाएं तो उनका प्रभाव बड़ा होता है।

नीतिश कुमार वर्तमान में पत्राचार माध्यम से एम.ए. की पढ़ाई कर रहे हैं और इसके साथ-साथ अपने पिता के कार्यों में हाथ बंटाते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए अभिभावकों से प्राप्त पैसों का ही उपयोग करते हैं और सीमित संसाधनों में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उनके इस सम्मान पर बात करते हुए कर्नल डीएन झा कहा की नीतीश को मिला यह सम्मान उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है । आगे उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में रहे नीतीश मैथिल परिधान में सम्मान लेने गए, यह एक सराहनीय कदम है । नीतीश कुमार के सम्मान प्राप्त करने पर कर्नल झा के अलावे सुनील कुमार, मनीष कुमार, कृष्णदेव, अतुल रावत, पंकज झा, सुनील बंसल, हरप्रीत सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
मीठे पीले चावलों का लंगर लगाके बसंत पंचमी मनाई बसंत पंचमी पर वुमेन हेल्थ कैंप का आयोजन हिम एकता वेलफेयर महासंघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से मनोनीत : अशोक कुमार चौधरी को कार्यवाहक प्रधान का कार्यभार कार्मल कान्वेंट स्कूल की क्रिकेटर अदिति श्योराण को जाट सभा ने खेल पुरस्कार से नवाजा इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता 4.0 के साथ जीसीसीबीए में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया 50 किलो प्रतिबंधित मांस मामला: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से भी आरोपी को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज नायब सिंह सैनी ने किया श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल, चण्डीगढ़ को सम्मानित तू ही तू में सर्वधर्म समागम हवन हुआ व रस्म-ए-झंडा अदा की गई इस बार कॉलोनी से जुड़े पार्षद को महापौर पद के लिए मौका देना चाहिए : जसपाल सिंह गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-बस्तियों में 100 कंबलों का वितरण