ENGLISH HINDI Wednesday, April 01, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
हरियाणा

सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट की

April 01, 2026 10:37 AM

  फेस2न्यूज/ पंचकूला    

संगीत प्रेमियों और कला जगत के लिए मंगलवार बेहद खास रहा। पंजाब की माटी के अनमोल रतन और अपनी रूहानी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सुप्रसिद्ध सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा भाई तरुण भण्डारी के निवास स्थान पर पधारे।

कलाकारों के निवास पर आगमन पर माहौल बेहद खुशनुमा और गरिमामय हो गया। इस शुभ अवसर पर भाई तरुण भण्डारी ने दोनों ही महान हस्तियों का परंपरागत तरीके से और बहुत ही गर्मजोशी के साथ हार्दिक स्वागत किया। मुलाकात के दौरान भाई तरुण भण्डारी ने पंजाब की समृद्ध गायकी और सूफी संगीत को दुनिया भर में पहुंचाने वाले इन कोहिनूर कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए तरुण भण्डारी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सौभाग्य और गौरव का क्षण है कि माशा अली और विंदर नाथू माजरा जैसे जमीन से जुड़े और महान कलाकार आज उनके आशियाने पर पधारे। इनकी सादगी और संगीत की रूहानियत का कोई मुकाबला नहीं है। पंजाब की संस्कृति को जीवित रखने में इन कलाकारों का बहुत बड़ा योगदान है।

इस दौरान कलाकारों ने भी भण्डारी परिवार की मेहमान नवाजी और मिले अपार स्नेह की जमकर सराहना की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संगीत और कला जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक और सार्थक चर्चा हुई।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा