ENGLISH HINDI Saturday, April 04, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
नालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजापा और कांग्रेस खामोश लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल को
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजापा और कांग्रेस खामोश

April 04, 2026 10:34 AM

मनमोहन सिंह

बड़ा अजीब रिश्ता है बीजेपी और कांग्रेस का। मामला सोलन की चेस्टर हिल्स का हो बात नालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री का, प्रदेश के ये दोनों दल चुप्पी साध कर बैठे हैं। निजी तौर पर इक्का दुक्का नेताओं ने बयान दे कर रस्म अदायगी ज़रूर की है पर पार्टी के तौर पर दोनों में से एक भी पार्टी मुखर हो कर लोगों के साथ खड़ी नज़र नहीं आ रही।

किसी में भी रात को रात कहने की हिम्मत नहीं या फिर नियत नहीं। पार्टी के तौर पर अगर कोई लोगों के साथ है तो चेस्टर हिल्स मामले में सीपीएम और केनविन फैक्ट्री के मामले में सीपीई। बाकी दोनों मुख्य दल बीजेपी और कांग्रेस और इनके साथ पूरी अफसरशाही सोलन में चेस्टर हिल्स के प्रमोटर के साथ और वहां कैनविन फैक्ट्री के मालिकों के साथ खड़े दिखते हैं।

चेस्टर हिल्स में जिस तरह अरबों रूपये के बेनामी सौदे हुए और जिस तरह तत्कालीन एस डी एम की रिपोर्ट को प्रदेश के मुख्य सचिव ने अपने प्रशासनिक अधिकारों से बाहर जा कर बिना किसी जांच के निरस्त कर दिया उस पर सरकार कोई ध्यान देना भी ज़रूरी नहीं समझ रही। जैसे इंसाफ के बारे में कहा जाता है कि "इंसाफ होना ही काफी नहीं, यह लगना भी चाहिए कि इंसाफ हुआ है"। इसी तरह अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार चेस्टर हिल्स और केनविन फैक्ट्री के बारे में कोई गम्भीर कदम उठाने जा रही है तो वह आम आदमी को नज़र भी आना चाहिए।

केनविन फैक्ट्री  क्या है मामला

इस फैक्ट्री के खिलाफ जूझ रहे लोगों  में नरेश घई ने बताया कि इस फैक्ट्री को चीन की सरकार ने वहां अपना काम जारी रखने की इज़्ज़त नहीं दी। एक तरह से इसे वहां से भगा दिया। वहां से भाग कर ये लोग भारत आ गए। यहां सरकारों और अफसरशाही से मिल कर या फैक्ट्री नालागढ़ में लगा दी गई। तब तक न फैक्ट्री के मालिकों, सरकार, राज नेताओं, और अफसरों ने किसी को यह भनक तक नहीं लगने दी कि असल में इस फैक्ट्री में क्या बनेगा और उसका यहां के वातावरण, जलस्रोतों, इंसानी ज़िंदगी पर कितना भयानक असर पड़ेगा।

लोगों और जनप्रतिनिधियों को यह बताया गया था कि इस फैक्ट्री के लिए पानी की व्यवस्था भाखड़ा नहर से की जाएगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। घई ने बताया कि इस फैक्ट्री लगाने की शर्तों में साफ लिखा कि यह फैक्ट्री ऐसी जगह लगनी चाहिए जहां दूर दूर तक इंसान तो क्या जानवर भी न रहते हों। लेकिन यहां तो इसे नालागढ़ के जलस्त्रोत के बिलकुल साथ लगा दिया गया है। जाहिर है जिस सरकार ने इसे लगाने की इजाज़त दी उसे भी यह शर्त पता होगी। जिन अफसरों ने इसके कागज़ात तैयार किए उन्हें भी यह सब मालूम होगा। फिर पूरा देश छोड़ कर इसे यहां क्यों लगाया गया। असल में यह फैक्ट्री कुछ ऐसा रसायन बनाती है जो दवाओं में काम आता है लेकिन उसे रिहायशी इलाकों के नज़दीक बनाना प्राणीमात्र के लिए घातक है।

लोग चाहते हैं कि इस फैक्ट्री को बंद कर दिया जाए। जब कि मालिक कहते हैं कि उनका अरबों रुपया इस पर लगा है इस कारण इसे बंद नहीं कर सकते। अब यह सरकार को सोचना है कि अरबों रुपए के सामने इंसानी जीवन कितना सस्ता या मंहगा है। पता नहीं क्यों यह सब लिखते लिखते मेरे जहन में अपने स्कूल के दिनों में पढ़ी एक लकोक्ति आ गई। उस समय इसका अर्थ समझ में नहीं आता था। पर अब लगता है कि कुछ कुछ समझ में आने लगा है। लोकोक्ति थी- 'दाम बनाए काम'।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौतेः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री