ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
पंजाब

10 करोड़ की हेरोइन बरामद, पुलिस ने दबोचा

December 08, 2022 11:04 AM

जीरकपुर, कृत्रिका:
चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने जीरकपुर के ओएसिस ग्रीन निवासी अमित शर्मा (41) को 10 करोड़ रुपए की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। चंडीगढ़ में राम दरबार कॉलोनी के टर्न के पास उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार में पोल्ट्री फॉर्म की तरफ से आ रहा था। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर आगामी पूछताछ करेगी।
डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के मुताबिक यह आरोपी पिछले 6 महीने से उनकी रडार पर था। पुलिस का कहना है कि जब भी पहले कुछ ड्रग केसों में आरोपियों की गिरफ्तारी होती तो अमित का नाम सामने आता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह अंबाला में वर्ष 2008-09 से दुकानों के ताले तोड़ने वाले गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ डकैती और लूटपाट के लगभग 10 केस दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की बेचने का काम भी कर चुका है। वह मध्य प्रदेश से यह ड्रग लाता था और बेचा करता था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले से 5 केस दर्ज हैं। उसे अंबाला की कोर्ट ने जमानत दी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं से भी कम पढ़ा है। पहले वह अंबाला के रेलवे स्टेशन के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। वह मूलरुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। बचपन में ही वह अंबाला आकर बस गया था। उसने अपने गैरकानूनी धंधों के लिए जीरकपुर में मकान लिया। वह जीरकपुर से कम मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करता था। वहीं ड्रग की बड़ी कंसाइनमेंट्स वह खुद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पहुंचाता था। जिस ड्रग के साथ उसे पकड़ा गया है वह उसने चंडीगढ़ और खरड़ में सप्लाई करनी थी।
बता दें कि जब से SSP कुलदीप सिंह चहल ने डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की स्थापना की गई है तब से NDPS के 50 केस इसके द्वारा दर्ज करते हुए 55 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें से ज्यादातर कॉमर्शियल क्वांटिटी के साथ पकड़े गए हैं। शहर की दो बड़ी ड्रग सप्लायर पूनम और बाला को भी डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम दबोच चुकी है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
आईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल भारत-पाक सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी पर भारतीय जवानों का जोश देख पाकिस्तानियों में बेचैनी पहलगाम में 'पर्यटकों' पर हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला सड़े-गले गुलाब जामुन भेजने पर नामी कंपनी बेकर्स लॉंज के खिलाफ शिकायत पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, मोहाली में लिफ्ट गिरने से महिला हुई गंभीर चोटिल इमिग्रेशन कंपनी के मालिक को फिर मिली फिरौती की धमकी सफलता: अपहृत हुआ 2 साल का अक्षय सुरक्षित बरामद, बच्चे को माता-पिता के किया हवाले मनरेगा के तहत बड़े घोटाले: जिन लोगों ने रोजाना काम नहीं किया, उनके खातों में पहुंचा पैसा तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल में सालाना वार्षिक परिणाम घोषित वॉर ऑन ड्रग्स: नशे के खिलाफ अभियान में समाज का अहम योगदान: डीआईजी