ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
खेल

मध्य प्रदेश के लड़कों और झारखंड की लड़कियों ने जीता हाकी खिताब

February 11, 2023 10:21 AM

भोपाल, फेस2न्यूज:
मेजबान मध्य प्रदेश के लड़कों और झारखंड की लड़कियों ने हाकी का खिताब अपने नाम कर लिया। इंदौर में आयोजित भारोत्तोलन मुकाबलों में मणिपुर की मार्टिना देवी ने कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ जबकि चंडीगढ़ के परमवीर सिंह ने भी एक रिकार्ड कायम किया। मलखंभ में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के खिलाड़ियों के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने धूम मचाई। इदौर में पुरुष एकल खिताब गुजरात के नम्बर-1 सीड आर्य़न शाह ने जीता जबकि फुटबाल में लड़कों का खिताब केरल ने और लड़कियों का खिताब मणिपुर ने जीता।
मलखंभ:
महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित मलखंभ में लड़कियों के रोप इवेंट में मध्य प्रदेश की सिद्धी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मेजबान मप्र की ही पायल मंडवालिया ने रजत जीता। इसी तरह समीक्षा सुराडकर (महा) को कांस्य मिला। लड़कों के हैंगिंग इवेंट में मध्य प्रदेश के कुंदन सिंह कछावा ने पहला जबकि महाराष्ट्र के रणवीर मोहिते ने दूसरा स्थान लिया। महाराष्ट्र के ही शार्दूल रुषीकेश को कांस्य मिला। इसी तरह लड़कों के पोल इवेंट में राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़) ने सोना जबकि यतिन कोरी (मप्र) ने रजत जीता। मोनू नेताम (छग) को कांस्य मिला।
भारोत्तोलन
इंदौर के बास्केटबाल एरेना में आयोजित भारोत्तोलन इवेंट्स के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबलों में 81 किग्रा वर्ग में श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नैच-86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -105 किग्रा, कुल-191 किग्रा) ने सोना जबकि आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नैच-76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कुल-172 किग्रा) ने रजत जीता। अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 95 किग्रा, कुल-171 किग्रा) को कांस्य मिला।
इसी तरह +81 किग्रा में एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नैच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क-111 किग्रा (एनआर) कुल-199 किग्रा (एनआर) ने कई रिकर्ड्स के साथ सोना जीता। के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नैच-78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कु -174 किग्रा) दूसरे जबकि अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नैच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -93 किग्रा,कुल-165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में 102 किग्रा में अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नैच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा) पहले स्थान पर रहे जबकि प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-152 किग्रा, कुल -271 किग्रा) ने दूसरा और गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-148 किग्रा, कुल- 270 किग्रा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह +102 किग्रा में परमवीर सिंह (चंडीगढ़) ने (स्नैच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल- 311 किग्रा) के साथ पहला और केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नैच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नैच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल- 280 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।
टेनिस:
इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित पुरुष एकल फाइनल में आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मप्र) को हराया। आर्यन ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता। लड़कियों के फाइनल में सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) पर जीत हासिल की। मुरारी ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीता।
हाकी:
ग्वालियर में आयोजित हाकी के महिला फाइनल में झाखंड ने मप्र को 4-3 (शूटआउट) से हराया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 था। निर्धारित समय में झारखंड के लिए निशा मिंज ने 26वें और मप्र के लिए सोनिया कामरे ने 47वें मिनट में गोल किया था। शूटआउट में स्कोर 3-3 रहा। इसके बाद सडेन डेथ में झारखंड के लिए बिनिमा धान गोल करने में सफल रहीं जबकि मप्र के लिए कप्तान योगिता शर्मा गोल नहीं कर सकीं।
इसी तरह तीसरे स्थान के मुकाबले में हरियाणा ने ओडिशा को 1-0 से हराया। हरियाणा के लिए मैच का एकमात्र गोल गुरमेल ने 15वें मिनट में किया।
पुरुषों के फाइनल में मप्र ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मप्र के लिए जमीर मोहम्मद ने 15वें, अली अहमद ने 43वें और कप्तान अंकित पाल ने 50वें मिनट में गोल किया। ओडिशा के लिए इरेंगबाम रोहित सिंह ने 14वें और आकाश सोरेंग ने 32वें मिनट में गोल दागा।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हराया (पंजाब के लिए दिलराज सिंह ने दूसरे और 36वें मिनट में गोल किए। दोनो फील्ड गोल थे)
फुटबाल:
एमिरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल- इंदौर में आयोजित लड़के के फुटबाल फाइनल में केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। केरल के लिए सीराज सीपी ने 31वें और किरण के. ने 43वें मिनट में गोल किए। महिला फाइनल (मुलाना फुटबाल स्टेडियम-बालाघाट) में मणिपुर ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल बबीता ओइनाम देवी ने 74वें मिनट में किया।
थांग ता
थांग ता में लड़कों के केपेंट: फुहंबा आगा इवेंट में -56 किग्रा में लितानथेम ओनी सिंह (मणिपुर) ने पहला जबकि सत्यम दांगी (मध्य प्रदेश) ने दूसरा स्थान पाया। हसीफ शाह (जम्मू और कश्मीर) तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह -60 किग्रा में तुषार बुधवार (हरियाणा) को सोना, जबकि यश जाट (मध्य प्रदेश) को रजत मिला। प्रदीप (दिल्ली) तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कों के केपेंट: फुहंबा अनिहुबा इवेंट में -56 किग्रा में शिवकांत दांगी (मध्य प्रदेश) ने पहला जबकि भारत (हरियाणा) ने दूसरा स्थान पाया। लाइपुबम विशाल शर्मा (मणिपुर) तीसरे स्थान पर रहे। -60 किग्रा की बात करें तो हिसनाम सेंचुरी सिंह (मणिपुर) को सोना मिला जबकि गर्व (दिल्ली) को रजत और तरुण शर्मा (पंजाब) को कांस्य मिला।
तलवारबाजी
लड़कियों का फाएल टीम इवेंट मणिपुर ने जीता जबकि तमिलनाडु को दूसरा स्थान मिला। हरियाणा ने कांस्य जीता। इसी तरह लड़कों का सेबर टीम इवेंट महाराष्ट्र के नाम रहा। जम्मू एवं कश्मीर ने रजत और तेलंगाना ने कांस्य जीता। लड़कियों का एपी टीम इंवेंट भी महाराष्ट्र ने जीता। मध्य प्रदेश की टीम दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग , जिसमें पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के 11500 युवाओं ने भाग लिया 48वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी : 14 अप्रैल को क्रिकेट मैच टीडीएल स्टेडियम, पंचकूला और बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ ट्राई सिटी ग्राउंड में होंगे एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 14 रनों से हराकर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट को जीत लिया लैंडमार्क क्राफ्ट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य अनावरण ओम साईं क्रिकेट अकादमी, मोहाली और दशमेश औजला क्रिकेट टीम, डेराबस्सी ने प्रथम न्यूट्रिशन वैली कप पुरुष सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने- अपने लीग मैच जीते ओम साईं क्रिकेट अकादमी, मोहाली और लक्ष्य क्रिकेट अकादमी, कालका ने पहले न्यूट्रिशन वैली कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते एमसीए बेस्ट क्रिकेट टीम, चंडीगढ़ ने अपना लीग मैच जीता 20 मार्च से कैंबवाला, चंडीगढ़ में दूसरा महात्मा हंसराज पुरुष सीनियर ट्वेंटी-20 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा 5वां स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट एनएसएस ट्रॉफी : इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी ने लक्ष्य स्कूल ऑफ क्रिकेट अकादमी, कालका को हराया 5वां स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : एस.डी.क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने हॉक्स टीम को हराया