Sunday, 18 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल
खेल Trending

5वां स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : एस.डी.क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने हॉक्स टीम को हराया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /पंचकुला

एस डी क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ हॉक्स क्रिकेट टीम को 1 विकेट से हराकर एनएसएस ट्रॉफी के लिए 5वें स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना लीग मैच जीत लिया। एसडी क्रिकेट अकादमी के मुकेश (5 छक्के और 5 चौकों सहित 41 गेंदों में 62 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एनएसएस ट्रॉफी के लिए पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण चंडीगढ़ शहर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर खेला जा रहा है।

क्रिकेटर वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ हॉक्स क्रिकेट टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

अगमजोत सिंह ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, मिहिर सिंगला ने 48 रन, आदिदेव सैनी ने 48 रन बनाए जबकि करणवीर ने 21 रन बनाए।

गेंदबाजी करने वाली एसडी अकादमी, चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाज सत्यम, निखिल और आनंद कुमार ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एस डी क्रिकेट अकादमी , चंडीगढ़ ने 38 3 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक चौधरी ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, मुकेश ने 62 रन बनाए, शोभित कुमार ने 25 रन बनाए जबकि मोहम्मद साद रब्बानी ने नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी करने वाली चंडीगढ़ हॉक्स क्रिकेट टीम के गेंदबाज कबीर चौधरी ने 3 विकेट लिए जबकि लक्ष्य सैनी, ईशान गर्ग और करणवीर ने 2-2 विकेट लिए।

0 Comments