ENGLISH HINDI Friday, March 20, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

पूजा बक्शी ने आईजी नवज्योति गोगोई का किया सम्मान

January 30, 2026 02:35 PM

ऑल इंडिया सीआईएसएफ इंटर-सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट-2025 का समापन 

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सीआईएसएफ इंटर-सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट-2025 का समापन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएसएफ नॉर्थ सेक्टर मुख्यालय, नई दिल्ली के महानिरीक्षक (आईजी) श्री नवज्योति गोगोई, आईपीएस उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर-45डी, चंडीगढ़ की संस्थापक एवं अध्यक्षा एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती पूजा बक्शी ने आईजी श्री नवज्योति गोगोई को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती पूजा बक्शी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन सैनिकों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ज्ञात हो कि श्रीमती पूजा बक्शी पंजाब एवं चंडीगढ़ में महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत समाजसेवी हैं। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें समय-समय पर विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जाता रहा है।

आईजी श्री नवज्योति गोगोई ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी युवा वकीलों के लिये पहले तीन वर्षों तक 15 हज़ार रुपए का स्टाईपैंड भत्ता दिलाने का वादा किया स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने जानी आयुर्वेद उपचार पद्धति अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग