ENGLISH HINDI Friday, March 20, 2026
Follow us on
 
चंडीगढ़

उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम "हिंवाऴी कांठी" 31 जनवरी को टैगोर थिएटर में

January 29, 2026 08:10 PM

उत्तराखंड के जाने-माने लोकगायक किशन महिपाल एवं मशहूर गायिका मंजू नौटियाल व उनकी टीम शिरकत करेंगे

फेस2न्यूज /
चण्डीगढ़  

आगामी 31 जनवरी, शनिवार के दिन टैगोर थिएटर में दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम हिंवाऴी कांठी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के जाने-माने लोकगायक किशन महिपाल एवं मशहूर गायिका मंजू नौटियाल व उनकी टीम शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल ने बताया कि परिषद समय-समय पर धार्मिक सांस्कृतिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम करती रहती है इसी कड़ी में 31 जनवरी को टैगोर थिएटर में एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में भारी उत्साह है।

परिषद के महासचिव गौतम सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू शिरकत करेंगे व कार्यक्रम में उत्तराखंड के संसदीय कार्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल के भी आने की पूरी संभावना है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
वनवासी कल्याण आश्रम, चण्डीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार चण्डीगढ़ में पैडयात्रा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान आयोजित चैत्र नवरात्रि का महत्व नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी युवा वकीलों के लिये पहले तीन वर्षों तक 15 हज़ार रुपए का स्टाईपैंड भत्ता दिलाने का वादा किया स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने जानी आयुर्वेद उपचार पद्धति अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा : निशांत कुमार यादव शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग