Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप
चर्चा Trending

श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है : श्याम बिहारी शास्त्री

Read in:Hindi

सतनाम संधू श्रीमद्भागवत कथा सुनने पधारे

चण्डीगढ़ : सेक्टर 23-डी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद् भगवत कथा में वृन्दावन से पधारे श्री श्याम बिहारी शास्त्री जी ने आज कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है।

यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।

उन्होंने कहा कि भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।

आज इस अवसर पर चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति व चण्डीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक सतनाम संधू भी कथा सुनने पधारे। सेक्टर 37 स्थित सरकारी औषधालय के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला, मंदिर कमेटी के प्रधान राजीव करकरा, महासचिव गिरीश कुमार शर्मा, उपप्रधान सुंदरलाल व टेकचंद आदि ने उनका स्वगय किया।

0 Comments