Sunday, 18 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
चर्चा Trending

108 दर्जन केले तथा फूलों-फलों से सजा साईं का दरबार

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला 

गुरु पूर्णिमा व श्रावण मास के आरम्भ होने के अवसर पर साईं धाम सरकार संस्था ने रामगढ़ के मोर ठीकरी स्थित साईं मंदिर में साईं संध्या का आयोजन किया जिसमें 108 खास फूल-फल और लाइट्स से बाबा का दरबार सजाया गया।

संचालक पंडित शंकराचार्य ने ज्योत प्रज्वलित कर संध्या की शुरुआत की व भजन गायन कर बाबा एवं अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया। पंडित शंकराचार्य ने बताया कि पुराणों में 108 के अंक की अहमियत बताई गई है।

श्रद्धालुओं को इस बारे में पता लगे इसलिए बाबा के दरबार को 108 फूल, फ्रूट्स के साथ 108 दर्जन केले के साथ खासतौर पर सजाया गया। आरती कर श्रद्धालुओं को केले, अन्य प्रकार के फ्रूट्स, नारियल पानी एवं हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। सभी भक्तों को सावन माह में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया व दो महीने तक चलने वाले सावन के हर सोमवार को मुफ्त बीज बांटने की घोषणा की।

0 Comments