Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

झारखण्ड और दिल्ली से बच्चियों को अगवा करने वाला पंजाब मूल का आरोपी पंचकूला पुलिस ने किया काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /पंचकूला

पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त मुकेश मलहोत्रा के नेतृत्व में पुलिस एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम के सहयोग से झारखण्ड और दिल्ली से बच्चियों को अगवा करने वाले आरोपी को काबू करके छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दियाा। आरोपी की पहचान जसबीर सिह पुत्र अदालत सिंह वासी मीरा बाई चौंक, रूपनगर, रोपड, पंजाब हाल वासी फरीदाबाद हरियाणा के तौर पर हुई है।

एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें बताया कि उन्हें 28.11.2023 को थाना तोरवा जिला बिलासपुर झारखण्ड से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वह दो नाबालिग लडकियों को अगवा किया है, की लोकेशन नाडा साहिब पंचकूला की आ रही है. इस पर इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को नाडा साहिब लोकेशन की तरफ सर्च करने के लिए अलर्ट किया गया ।

एसीपी ने डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को लेकर नाडा साहिब की तरफ सर्च शुरू की तो लडकियों सहित एक बुजुर्ग व्यक्ति पर सदेंह हुआ. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना फर्जी नाम प्रवीण कुमार बताया जिसके पास दो लडकियां बरामद की गईं और लडकियों की फोटो को बिलासपुर झारखण्ड पुलिस को भेजी गई । एसीपी नें दोनो लडकियों को सही सलामत बरामद करके उस व्यक्ति को काबू करके झारखण्ड पुलिस को सूचित किया गया । झारखण्ड की पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंचकर दोनों बच्चियो को बरामद कर आरोपी को काबू करके साथ ले गई ।

एसीपी क्राईम कम्बोज नें बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली रेलवें स्टेशन से 1 ओर बच्चा को अगवा करके लाया हुआ है जिसके खिलाफ नजफगढ़ दिल्ली में मामला दर्ज है और इसके एक मामला उपरोक्त थाना तोरवा जिला बिलासपुर झारखण्ड में दर्ज है।