Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
चर्चा Trending

श्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वार

Read in:Hindi

कुल 64 भक्तजनों के घर पधारे सांई

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3) फेस2न्यूज/चंडीगढ़

शिरडी सांई समाज, चण्डीगढ़ की ओर से रविवार चण्डीगढ़ एवं पंचकूला में निकाली गई श्री सांई पालकी शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों में साईं बातों के घर द्वार पहुंची जहां उनके स्वागत के लिए भक्तजनों ने आलीशान प्रबंध किए हुए थे।

पिछले दिनों भक्तजनों की उपस्थिति में निकाले गए ड्रॉ के जरिए तय हुआ था कि श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष निकाली जाने वाली इस शोभा यात्रा में सांई किस-किस भक्त के घर जा कर उन्हें उपकृत करेंगे।

इसमें कुल 64 भाग्यशाली भक्तजनों के ड्रॉ निकले थे।

शोभा यात्रा सुबह सात बजे सेक्टर 29 स्थित मन्दिर परिसर से प्रारम्भ हुई। दोपहर का भण्डारा सेक्टर 20, पंचकूला में तथा धूप-आरती एवं चाय-प्रसाद का आयोजन सांय सेक्टर 21-सी, चण्डीगढ़ में आयोजित किया गया। यात्रा का समापन एवं रात्रि भण्डारा सेक्टर 25 में दैनिक भास्कर बिल्डिंग के पास हुआ।

इसी के साथ यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई।

0 Comments