Sunday, 01 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग
चर्चा Trending

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमंत धाम में नवरत्नों से बने विशाल केक का भोग लगाया

Read in:Hindi

हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है : नीना तिवारी

चण्डीगढ़ : श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40-बी में हनुमान जन्मोत्सव प्रति वर्ष की भांति बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्री हनुमंत धाम में सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री पंचमुखी हनुमान जी विराजमान हैं, जिनकी बहुत मान्यता है। यहां आज तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा लोगों ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जी के आगे माथा टेका और प्रार्थना की।

(SUBHEAD)इस अवसर पर प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि बजरंगबली बहुत बलवान और निडर है। उनके समक्ष कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती है और हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से लेकर शाम तक खीर का लंगर, लड्डुओं का तथा जलेबी का लंगर लगाया गया।

दोपहर को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा बजरंग बाण, कीर्तन तथा महाआरती की गई। उसके उपरांत शाम छह बजे श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवरत्नों से बना हुआ विशाल केक का भोग लगाया गया जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। तत्पश्चात सभी भक्तों में नवरत्न केक बांटा गया तथा उन्हें उपहार के रूप में एक गदा की रिंग तथा एक-एक झंडा भेंट स्वरूप प्रसाद के रूप में दिया गया।

इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, उर्मिल, दीप्ति, सुशीला, कृष्णा, राज कालिया, कमलेश व कंचन इत्यादि मौजूद थे।

0 Comments