Saturday, 01 August 2026
Breaking News
श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण !
पंजाब Trending

कोलकाता डॉक्टर की मौत के रोष स्वरूप डॉक्टर्स मेडिकल एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी

देश भर में कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप व हत्या के रोष स्वरूप लगातार प्रदर्शन जारी है। डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी रोष स्वरूप सड़कों पर उतर कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले शनिवार जीरकपुर, डेराबस्सी व लालडू के डॉक्टर्स ने ओपीडी की सेवाएं बंद रखी जो रविवार सुबह 9:00 तक बंद रहेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, ने अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कोलकाता में हुए जघन्य अपराध को लेकर सरकार से जल्द न्याय की मांग की। संगठन के प्रधान डॉ राजीव गुप्ता, सचिव डॉक्टर दिनेश मित्तल एवं कोषाध्यक्ष डॉ वरुण अत्री के नेतृत्व में कैंडल मार्च डेरा बस्सी अस्पताल से शुरू होकर बस स्टैंड तक निकाला गया। इस दौरान हाथों में मोमबत्ती लिए सभी न्याय की मांग कर रहे थे।

(SUBHEAD)उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्पतालों में दिन-रात ड्यूटी निभाने वाले डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए। सरकार यह निश्चित करें कि कोई भी गुंडा तत्व जिंदगी बचाने वाले मेडिकल स्टाफ पर गुंडागर्दी ना कर सके। डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि लोगों का जीवन बचाने वाले डॉक्टर का जीवन बचाना समाज की जिम्मेदारी है और हमारी मुख्य मांग यही है कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले डॉक्टर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस प्रोटेस्ट मार्च में जीरकपुर डेराबस्सी एवं लालडू के अस्पताल एवं क्लिनिको के डॉक्टर्स उपस्थित थे।