Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
चर्चा Trending

चंडीगढ़ के मठ मंदिर की झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  चण्डीगढ़ : ट्राईसिटी की प्रसिद्ध जन्माष्टमी की झांकियों का शुभारंभ श्री चैतन्य गौड़िया मठ, सेक्टर 20 में संजय टंडन द्वारा किया गया। मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार 8 मुख्य झांकियां जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बनाई गई है, लेकिन मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है ब्लैक डार्क रूम में प्रदर्शित किया जा रहा लाइट एंड साउंड शो है।

इस मनमोहक एवं आकर्षक शो में गज और ग्राह का युद्ध दिखाया गया है। इसमें एक पहाड़ी झरने में हाथी मगरमच्छ के चंगुल में फंस जाता है। वह अपनी तरफ से ताकत लगाकर बचने का पूरी कोशिश करता है लेकिन जब नहीं बच पाता तो वह अपने पूर्व संचित संस्कार के कारण भगवान को अपनी रक्षा के लिए पुकारता है, और भगवान उसकी रक्षा के लिए तुरंत गरुड़ पर सवार होकर आते हैं तथा अपने भक्त की रक्षा करते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य झांकियां भी हैं जिनमें भगवान कृष्ण जी द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपने बृजवासी भक्तों की रक्षा के लिए छोटी उंगली पर उठाना, भगवान कृष्ण जी का मथुरा की कारागार में अवतार लेना, वासुदेव जी द्वारा भगवान को यमुना पार कर गोकुल लेकर जाना, भगवान कृष्ण जी की माखन चोर लीला, भगवान कृष्ण जी द्वारा अपने पिता नंद बाबा की पादुकाएं अपने सिर पर लेकर आना, भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी द्वारा दुष्ट जागाई और मधाई का प्रेम पूर्वक
हरि नाम देकर कल्याण करना और दुष्ट प्रवृत्ति से हटकर एक अच्छा कृष्ण भक्त बना देना आदि। श्री चैतन्य गौड़िया मठ को पूरी तरह से जगमग कर दुल्हन की तरह सजाया गया हुआ है। थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों का बहुत ही मनमोहक आकर्षक दिल को छूने वाली सजावट की गई है। मठ मंदिर के स्वामी श्री वामन जी महाराज जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मठ मंदिर की जन्माष्टमी 27 अगस्त को रात्रि ठीक 12:00 बजे मनाई जाएगी। भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उनको 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात उनको बहुत ही आकर्षित पोशाक भेंट की जाएगी। उद्घाटन के शुभ अवसर पर संजय टंडन ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस महान आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण जी की झांकियों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से नई आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म के भगवान श्री कृष्ण जी के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। और वह आगे चलकर भविष्य में समाज को एक नई धार्मिक दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति राजीव जिंदल, भाजपा नेत्री एवं उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूबी गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू वह अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments