Sunday, 08 November 2026
Breaking News
ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री
हिमाचल Trending

कनाडा में हिमाचली प्रवासियों ने हर्षोउल्लास से मनाया दशहरा पर्व, मुख्यमंत्री ने हिमाचलीे प्रवासियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा पार्लियामेंट हिल में लगातार दूसरे वर्ष धूमधाम से दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से विदेश में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश की समृद्ध संास्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि वे राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेस्डर हैं।

उन्होंने कहा कि इस विशेष आयोजन में कनाडा के 30 से अधिक क्षेेत्रीय संघों का भरपूर सहयोग मिला और प्रवासी हिमाचलियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे हों लेकिन इस तरह के आयोजनों से उन्हें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ‘कनाडा में जिस तरह हमारे भाइयों और बहनों ने इन परम्पराओं को जीवत रखा है, उस पर हमें गर्व है’।

(MOREPIC2) (SUBHEAD)मुख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रवासी हिमाचली इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किया गया निवेश न केवल हिमाचल को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगा बल्कि यहां की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि ‘इस पहल में आपकी भागीदारी हिमाचल के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और यहां के आर्थिक विकास को और प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी’।

इस अवसर पर हिमाचली नाटी, रामलीला का मंचन और पहाड़ी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य इत्यादि मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों को हिमाचली धाम और अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे गए।

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक विरासत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयदशमी त्योहार विभिन्न समुदायों को एकसूत्र में पिरोने और एकजुटता का संदेश देता है। विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

0 Comments