Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
हिमाचल Trending

मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Read in:Hindi

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के टूटीकंडी बाल आश्रम और मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में बच्चों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ लक्ष्मी पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाई, आतिशबाजी और अन्य उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3) इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन बच्चों की शिक्षा के अलावा भ्रमण का खर्च भी उठाएगी।  प्रदेश सरकार की इन बच्चों को शैक्षिक यात्रा और एक्पोजर विजिट के लिए गोवा और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाने की योजना है और भ्रमण के दौरान इन बच्चों के रहने-खाने और यात्रा का खर्च भी प्रदेश सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में अनाथ और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है और सरकार इन बच्चों का परिवार के सदस्यों के रूप में ख्याल रख रही है। सभी अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने और इनके अधिकार प्रदान करने के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। इसके अलावा, सरकार इन बच्चों को कोचिंग के लिए 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन शिमला को मशोबरा में बालिका आश्रम में एक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री नेे मशोबरा में नारी सेवा निकेतन का भी दौरा किया और आश्रितों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार वितरित किए।

उपायुक्त अनुपम कश्यप, निदेशक महिला एवं बाल विकास किरण भड़ाना, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

0 Comments