Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
राष्ट्रीय Trending

चण्डीगढ़ समेत इस वर्ष दिवाली त्यौहारों पर 4.25 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

Read in:Hindi

चीनी सामान बाज़ार से नदारद-वोकल फॉर लोकल की हुई गूंज तेज

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : देश भर के बाजारों में दीपावली एवं उससे जुड़े त्यौहारों को लेकर व्यापक तैयारियाँ पहले ही शुरू हो चुकी थी ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को व्यापारी अपनी ओर आकर्षित कर सकें और उनके व्यापार में अपेक्षित वृद्धि हो।इस वर्ष रक्षा बंधन, नवरात्रि और करवा चौथ पर बाज़ारों में बढ़ती भीड़ और हुए व्यापार को देखते हुए इस वर्ष दिवाली के त्यौहारों के सीजन में व्यापारियों द्वारा 4.25 लाख करोड़ के व्यापार करने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में यह व्यापार लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।

चाँदनी चौक से सांसद तथा कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल एवं राष्ट्रीय सचिव हरीश गर्ग ने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़ और देश भर के बाजारों में दिवाली और अन्य त्यौहारों की धूम मची हुई है।

कैट चंडीगढ़ चैप्टर के उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, प्रेम कौशिक , पवन गर्ग, बलदेव गोयल ने बताया कि चंडीगढ़ सहित देश के सभी महानगरों, टियर 2 तथा टियर 3 शहरों सहित क़स्बों एवं गाँवों के बाज़ारों में दुकानों को दिवाली की थीम के अनुसार सजाया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली,और अन्य सजावट का खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि ग्राहकों को त्योहार का माहौल मिले और अधिक से अधिक लोग बाज़ारों की तरफ़ आकर्षित हो सकें।

(SUBHEAD)कैट के राष्ट्रीय सचिव हरीश गर्ग एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि त्योहार के दौरान मांग में भारी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही विभिन्न वस्तुओं के अपने सटॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया था जिसमें खासकर गिफ्ट आइटम्स,,कपड़े,ज्वेलरी,इलेक्ट्रॉनिक्स,मोबाइल, फ़र्निशिंग, सजावट सामग्री,पूजा सामग्री, रंगोली,देवी देवताओं की फ़ोटो एवं मूर्तियाँ, रेडीमेड गारमेंट्स, खिलौने, खाद्य वस्तुएँ, कॉन्फ़ेक्शनरी, बिजली का सामान, कंज्यूमर डयूरेबल्स, आदि मुख्य हैं।

कैट चंडीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सेन सचिव अजय सिंगला, अभय झा, नरेश गर्ग, ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्राहक को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट और प्रमोशनल ऑफ़र देने पर भी विचार किया जा रहा है।दुकानदार कस्टमर को लुभाने के लिए ‘बाय वन-गेट वन’ या दिवाली डिस्काउंट्स जैसी योजनाएं चला सकते हैं

चूंकि दिवाली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है, इसलिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने का आग्रह किया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर ट्रेड एसोसिएशन भी अपने स्तर पर अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखने की योजना बना रही हैं ।

हरीश गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़,सहित देश के बाजार दीपावली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ई-कॉमर्स की चुनौतियों सामना करने के लिए भी अनेक नए कदम उठा रहे हैं और इस बार त्यौहारों के सीजन में बड़ा व्यापार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

0 Comments