Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
चर्चा Trending

तुलसी दिवस के साथ शुरू हो जाएगा साईं उत्सव, 1 जनवरी को मचेगी धूम, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक बाबा का करेंगे गुणगान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला  

नववर्ष 2025 के पहले दिन विशाल साईं उत्सव के चलते पंचकूला को धर्मनगरी की तरह देखने का मौका पहली बार मिलने वाला है। 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के साथ समारोह का आगाज होगा। शहर में शानदार लाइटिंग और भजन लोगों के मन को एक शानदार अनुभूति देंगे। हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर सेक्टर 5 पंचकूला की झंडे एवं लाइटिंग सभी देखते रह जाएंगे।

पंचकूला के लिए बनाए गए स्वागत गेट को भी पहली बार लाइटों से सजाया जाएगा। यह आयोजन शिरडी साईं सेवा समाज रजिस्टर्ड पंचकूला की ओर से किया जा रहा है। एक प्रेस वार्ता में प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि इस बार 25 दिसंबर से जनता के लिए मनमोहक झांकियां पंचकूला में लगाई जा रही हैं।

सेक्टर 5 में यह झांकियां दिखाई जाएगी, जिसमें भगवान शिव की जटाओं से गंगा निकलती, श्री कृष्ण का गोपियों संग अठखेलियां, श्री साईं बाबा का शानदार दरबार एवं अन्य झांकियां पहली बार देखने को मिलेगी। 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक यह झांकियां प्रदर्शित की जाएगी। इन दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक रोजाना बाबा की खिचड़ी का प्रसाद लोगों में वितरित किया जाएगा। रोजाना 6 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना कोई ना कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पंजाबी, हरियाणवी, हिमाचली उत्तराखंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को पंजाब का पाइप बैंड, 26 दिसंबर को ब्रास बैंड, 27 दिसंबर को पंजाबी गिद्दा टीम, 28 दिसंबर को उत्तराखंड की टीम, 29 दिसंबर को पंजाबी विरसा, 30 दिसंबर को साईं की पाठशाला के स्लम बच्चों द्वारा 3 घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 31 दिसंबर को लाइव बैंड और 1 जनवरी 2025 को बॉलीवुड के गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

अनिल थापर ने बताया कि पिछले 18 वर्ष से 1 जनवरी को साईं उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस महा उत्सव में 25 दिसंबर को तुलसी वितरण होगा। जिसमें हजारों तुलसी के पौधे लोगों को वितरित किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति जाकर तुलसी का पौधा ले सकता है और आगे भी वितरित कर सकते हैं। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की जा रही है, कार्टून कैरेक्टर्स के साथ अपनी फोटो करवा सकते हैं।

(SUBHEAD)अलग-अलग प्रकार की झांकियां सभी का आकर्षण रहेगी। अधिक मनोरंजक एवं धार्मिक गतिविधियां लोगों को देखने की मिलेगी। इस बार लाइटों की विशेष आकर्षक रहेगा। लाइट्स बढ़ा दी गई हैं। झांकियां इलेक्ट्रॉनिक होगी। जापान की तर्ज पर कुछ डिवाइस मंगवाए गए हैं, म्यूजिकल लाइट लगाई जा रही है। जैसे ही म्यूजिक बजेगा इस तरह लाइट देखने लगेगी। उसमें लाखों लोग इन लाइट्स को देखने के लिए आने शुरू हो गए हैं।

सुरक्षा के लिए पुलिस के अतिरिक्त निजी सुरक्षा कर्मी भी अपनी सेवाएं देंगे। अनिल थापर ने बताया कि इस आयोजन में लगभग एक लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी इसमें लोगों के लिए देश के टॉप कैटरिंग की ओर से अलग-अलग खाने के व्यंजन बनाए जाएंगे। विशेष तौर से दाल मखनी, तंदूरी रोटी, फ्रेश फल, आलू पूरी, कड़ी चावल, नूडल्स, दही भल्ले, टिक्की, चाट इत्यादि की व्यवस्था होगी।

वृंदावन और मथुरा से विशेष तौर पर डेकोरेशन के लिए लोग आए हैं। शानदार आतिशबाजी की जाएगी। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गीता का ज्ञान भी लोगों को दिया जाएगा। कार्यक्रम में कई आईएएस, आईपीएस, राजनीतिज्ञों के पहुंचने की संभावना है।

0 Comments