Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
चर्चा Trending

अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर की पहली वर्षगांठ पर भव्य उत्सव

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर

संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर की पहली वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए सीधे पुर्तगाल से उडान भरी।

वह शेख मोहम्मद बिन हमद बिन ताहून अल नाहयान, राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार के साथ 450 गणमान्य व्यक्तियों सहित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में भाग लेने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 13,000 तक जा पहुंची।

“मंदिर द हार्ट ऑफ कम्युनिटी” शीर्षक से यह कार्यक्रम, संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर, डॉ. मुगीर खामिस अल खली, सामुदायिक विकास विभाग के अध्यक्ष, अहमद सैफ बिन जू़िटन अल मुहैरी अबू धाबी पुलिस के कमांडर-इन-चीफ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम की विशेषता यह भी थी कि सिख समुदाय से आये लोगों ने शब्द गायन किया।

(SUBHEAD)शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान ने एकता, सदभाव, सांस्कृतिक समझ और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में मंदिर के गहन प्रभाव और महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर को विश्वास और सेवा के एक प्रकाश पुंज रूप में बताते हुए कहा कि यह अत्यंत सुंदर मंदिर है जो सभी समुदाय को एक साथ लेकर चल रहा है। संजय सुधीर ने भारत-यूएई संबंधों में मंदिर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भारत और यूएई की दोस्ती का सबसे ठोस स्वरूप है। यूएई में बोहरा मुस्लिम समुदाय के एक प्रमुख व्यवसायी मुफदल अली ने बताया कि किस प्रकार मंदिर की समावेश भावना ने उन्हें इस क्षेत्र में सबसे बड़ी 3 डी-प्रिंटेड सदभाव की दीवार दान करने के लिए प्रेरित किया।

मंदिर के प्रभारी ब्रह्मबिहारी स्वामी ने पिछले एक साल में मंदिर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 22 लाख लोग मंदिर में पहुंचे। 13 लाख को प्रसाद परोसा गया। 1,000 अनुष्ठान और 20 शादियां यहां आयोजित की गई।

0 Comments