Sunday, 06 September 2026
Breaking News
1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक
चर्चा Trending

आस्ट्रेलिया के सिडनी में महाशिवरात्री पर्व पर हुई भगवान शिव की कथाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म “भोले की भूल” बनाने की घोषणा

Read in:Hindi

महाशिवरात्री का पर्व मनाने आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित मंदिर में एकत्रित हुए र्सैंकड़ों श्रद्धालूओं ने मिलकर किया शिव-पार्वती विवाह का पूजन

(MOREPIC1)(MOREPIC2)अखिलेश बंसल/ बरनाला 

आस्ट्रेलिया के सिडनी से महाशिवरात्री के मौके पर प्रेम, भक्ति और मोह से भरी एक दिव्य यात्रा कराने को लेकर रोमांचकारी खबर आयी है। वहां की फिल्मी संस्था के प्रबंधकों ने मंदिर पहुंच भगवान शिव की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरित अपनी आगामी हिंदी फिल्म “भोले की भूल” की घोषणा की है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता व निदेशक देव सिद्धू ने फोन द्वारा दी है।

गौरतलब हो कि महाशिवरात्री के पूजन के साथ ही फिल्म तैयार होने का पूजन किया गया, इस अवसर पर वहां के सासंद मि. नाथन मैथ्यू हागारी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे, जिन्होंने हवनयज्ञ में आहूतियां अर्पित की। 

उल्लेखनीय है आस्ट्रेलिया की आगामी बनने वाली फिल्म “भोले की भूल” में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले भारत के बॉलीवुड कलाकार गोबिंद नामदेव हैं, जिन्होंने ओ माय गॉड फिल्म में ब्राह्मण की भूमिका निभाई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर एस.के.चाहल और को-प्रोड्यूसर गुरप्रीत सिंह हैं।

(MOREPIC3)(SUBHEAD)देव सिद्धू ने कहा है कि वह अपने अद्भुत दर्शकों, शिव के श्रद्धालुओं, भारतीय बॉलीवुड को उनके अटूट समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। ऐसी कथाएं लाने के जुनून को बढ़ाता है जो प्रेरित करती हैं और उत्थान करती हैं। 

श्रद्धा से मनाया महाशिवरात्री पर्वः

आस्ट्रेलिया के सिडनी में भी महाशिवरात्री का पर्व पूरे जोश से मनाया गया। भारत देश की परंपरा व संस्कृति अनुसार र्सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती विवाह का पूजन किया। मंदिर के इन्डोर प्रांगण में वहां के कर्मकांडी विद्वान कथावाचक आचार्य जी महाराज ने शिव पुराण सुना श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।